फीफा विश्वकप 2018 : पुर्तगाल की टीम में एडेर और नानी को नहीं मिला हिस्सा
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है, इस मुकाबले के बाद दुनिया भर के केल प्रशंसकों की नजर अब अगले महीने 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्वकप पर है। गौरतलब हो की 14 जून से लेकर 15 जुलाई तक चलने वाले इस विश्वकप मुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में फुटबॉल का मैच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस आगामी विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया और 32 साल में पहली बार अमेरिका की टीम इस फीफा विश्वकप का हिस्सा नहीं होगी क्योंकि वह इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। वहीं अगर पुर्तगाल टीम की बात करें तो फॉरवर्ड एडेर और नानी को भी इस विश्वकप में पुर्तगाल टीम में हिस्सा नहीं मिला है। इस टीम के कोच फर्नांडो सांतोस ने सुपरस्टार रोनाल्डो के अलावा आंद्रे सिल्वा जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, बता दें की पुर्तगाल की 23 सदस्यीय टीम में आंद्रे गोमेस को भी जगह नहीं मिली है।
पुर्तगाल टीम में युवाओं को मिला मौकाः गौरतलब हो की गोमेस ने 2016 में यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पुर्तगाल इस मुकाबले में चैंपियन भी बनी थी, हालांकि चोटिल डेनिलो परेरा भी इस टीम में शामिल नहीं हैं वहीं अगर पुर्तगाल टीम की बात करें तो पांच बार के बैलन डिओर विजेता 33 वर्षीय रोनाल्डो और 34 वर्षीय क्वेरम्मा ही इस टीम में 30 वर्ष से अधिक के खिलाड़ी हैं। वहीं अगर फ्रांस टीम की बात करें तो इस टीम के स्टार खिलाड़ी दिमित्री पायेट भी मांसपेशियों में खिचाव के कारण इस विश्वकप का हिस्सा नहीं होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
