Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

England vs Belgium: इंग्लैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप टॉपर बनी बेल्जियम

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में बेल्जियम की टीम ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल कर लिया है। ये मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है था क्योंकि दोनों ही टीमों को इससे पहले ग्रुप में कड़ी चुनौती नहीं मिली थी। इंग्लैंड और बेल्जियम की टीमों ने इससे पहले अपने दोनों ही मुकाबले जीते थे। हालांकि आखिरी मुकाबले में बेल्जियम ने बाजी मारी।

आपको बता दें कि बेल्जियम की टीम 9 मई 1936 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को हराने में सफल रही। दोनों टीमों के बीच ये 22वां मुकाबला था, जिसमें बेल्जियम को दूसरी जीत मिली। उसके लिए अदनान जानुजाए ने 51वें मिनट में गोल किया। इस मैच के बाद बेल्जियम ग्रुप जी में पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। प्री-क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का मुकाबला जापान और इंग्लैंड का कोलंबिया से होगा।

बेल्जियम के टिलेमैन को 19वें और 33वें मिनट में डेंडोनकर को यलो कार्ड मिला। बेल्जियम ने 74वें मिनट में वर्मालन की जगह विल्सन कंपनी और 86वें मिनट में जानुजाए की जगह मार्टेंस को मैदान पर भेजा। वहीं, इंग्लैंड ने 46वें मिनट में स्टोंस की जगह मगुआयर को मैदान पर भेजा। उसने 79वें मिनट अर्नोल्ड की जगह वेलबैक को भेजा। हालांकि इंग्लैंड टॉप पर आने के लिए लगातार अटैक करती रही। लेकिन बेल्जियम के डिफेंस को तोड़ना उसके लिए मु​श्किल हो गया।

पहले 45 मिनट में खेल में बेल्जियम ने टार्गेट के पर 2 शॉट लगाए, लेकिन गोल में बदलने में असफल रही। वहीं इंग्लैंड ने जहां 5 फाउल किए, तो बेल्जियम ने 6 फाउल किए। पहले हाफ में बेल्जियम के दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखा गया था।

Story first published: Friday, June 29, 2018, 1:33 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+