आयरलैंड के खिलाफ मैच में नहीं चला धोनी का बल्ला तो रणवीर सिंह ने लिखी ये चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट का जुनून हर दिन बढ़ता जा रहा है, और बढ़े भी क्यों न, भारतीय क्रिकेट सितारों ने पूरी दुनिया में जो प्रदर्शन किया है वो अपने आप में बेमिसाल हैं। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के पहले मैच में जब भारतीय बल्लेबाजों ने जलवा बिखेरना शुरू किया तो हर कोई अलग ही अंदाज में उनका सपोर्ट करता नजर आया। वहीं बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया। खास बात यह है कि उनके ट्विटर हैंडल पर ज्यादातर ट्वीट्स इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप पर हैं या भारतीय क्रिकेटरों पर। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो खेल के कितने बड़े दीवाने हैं। रणवीर ने हर छोटी-बड़ी बात इस मुकाबले की शेयर की जो सोशल मीडिया पर खासा पसंद की जा रही हैं।
|
कहा- कोई नहीं अंतिम ओवर है यार
अंतिम ओवर में बल्लेबाजी कर रहे धोनी जब आउट हुए तो रणवीर सिंह ने लिखा कि कोई बात नहीं माही अंतिम ओवर है। वैसे भी अच्छे बल्लेबाज परिस्थिति के हिसाब से खेल में निखार लाते हैं। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में धोनी ने 11 रन बनाए थे।
|
रोहित शर्मा की तारीफ में कही ये बड़ी बात
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली और शतक से 3 रन से वो चूक गए। उनकी इस शानदार पारी पर रणवीर ने लिखा कि हिटमैन आज लय में खेल रहा है।
|
सलामी बल्लेबाजों को बताया जबरदस्त
गौरतलब हो कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने धमाकेदार शुरुआत भारत को दिलाई थी। 16 वें ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा था। इस पारी को देखकर रणवीर ने कहा कि भारत को एक बेहद शानदार शुरुआत मिल गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
