VIDEO : जब हार्दिक जड़ रहे थे दनादन छक्के तो धोनी की बेटी जीवा उनके लिए कर रही थी चीयर
नई दिल्ली। जब मैदान में खेल रोमांचक स्थिति में होता है तो मैदान के बाहर मौजूद सभी खेल प्रशंसक अपने अंदाज में उसका लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसे चेहरे भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखते हैं जो हर दिल को भा जाते हैं। शुक्रवार को आयरलैंड के साथ हुए दूसरे टी20 मुकाबले में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पूरे आईपीएल में अपने क्यूट अंदाज से आकर्षण का केंद्र रहीं धोनी की बेटी जीवा इस मुकाबले में भी आकर्षण का केंद्र रहीं, लेकिन इस बार वजह उनके पापा धोनी नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या थे। उनका हार्दिक को चीयर करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
|
जीवा ने कुछ यूं किया चीयर
इस वीडियो को खुद हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि मैने खुद को उत्साहित करने के लिए एक चीयरलीडर्स मिल गई है। उन्होंने इस वीडियो के लिए धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की भी तारीफ और उनका इस वीडियो को उनतक पहुंचाने के लिए धन्यवाद भी किया। इस वीडियो में जीवा हार्दिक कमॉन बोलते हुए नजर आ रही हैं।

हार्दिक ने किया था कमाल
इस मुकाबले में केएल राहुल और सुरेश रैना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया लेकिन पांड्या अंतिम ओवरों मे बल्लेबाजी के लिए पहुंचे थे और उन्होंने 9 गेंदों में नाबाद 32 रन की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 213 रन तक पहुंचा दिया। वहीं इस पारी में पांड्या ने 4 छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद पांड्या ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 2 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 1 विकेट झटके।

सबसे बड़ी जीत
भारत ने इस मुकाबले में आयरलैंड को 143 रनों से करारी शिकस्त दी और 70 के स्कोर पर ही पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया। बता दें कि रनों के लिहाज से ये भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने आयरलैंड के साथ दो टी20 मुकाबलों की सीरीज भी क्लीन स्विप कर दी है। गौरतलब हो कि भारत के साथ इंग्लैंड का मुकाबला 3 जुलाई से शुरू होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
