Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड में पीवी सिंधु और सायना नेहवाल के साथ शामिल हुईं गोपीचंद की बेटी गायत्री

नई दिल्ली। बैडमिंटन में भारत रोज नई सफलताएं हासिल कर रहा है। ऐसे में भारतीय बैडमिंटन संघ ने जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी है। इस 20 सदस्यीय टीम में अनुभवी और युवा जोश का मिश्रण साफ देखने को मिल रहा है। टीम में जहां पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत जैसे खिलाड़ियों शामिल है, वहीं भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद, अस्मिता चालिहा जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। खास बात है कि पुरुष युगल में चिराग शेट्टी और सात्विक साइ राज रेंकीरेड्डी चुनौती पेश करेंगे। वहीं महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी।

पहली बार मिला है मौकाः गौरतलब हो कि भारतीय बैडमिंटन संघ ने अपने इतिहास में पहली बार बाकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हुए बेंगलुरू और हैदराबाद में ट्रायल्स आयोजित किए थे। ऐसे में चयन समिति ने सौरव वर्मा, अस्मिता चालिहा, साई उजिथा राव, गायत्री, आकर्षी कश्यप, रितुपर्णा पांडा और आरती का चयन इसी के आधार पर किया. चयन समिति ने 6 महीने के समय में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस की निरंतरता और फिटनेस को देखेते हुए टीम को चयन किया।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 11:49 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+