Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Australia vs Peru: पेरू ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का सफर, 2-0 से दी करारी शिकस्त

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में पेरू के हाथों 2-0 से हारकर ऑस्ट्रेलिया का प्री-क्वार्टरफाइनल में खेलने का सपना चूर-चूर हो गया। पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने वाले पेरू ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही उस पर एक और गोल दागकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। मजबूत कही जा रही ऑस्ट्रेलिया को पेरू की टीम ने एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया।

पेरू की तरफ से पहला गोल खेल के 18वें मिनट में ए. कैरिलो ने किया। वहीं दूसरा गोल दूसरे हाफ में पी. गुईरेरो ने 50वें मिनट में किया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में फ्रांस से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं डेनमार्क के खिलाफ उसका दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था। हालांकि अब पहले से ही बार हो चुकी पेरू के हाथों हारकर ऑस्ट्रेलिया की टीम भी फीफा वर्ल्ड कप 2018 से बाहर हो गई है।

आपको बता दें कि विश्व कप में 1978 के बाद पेरू की यह पहली जीत है। 1978 में उसने ईरान को 4-1 से हराया था। अपनी जीत से वह खुद तो अगले दौर में नहीं पहुंच सका, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जरूर विश्व कप से बाहर कर दिया। इसी ग्रुप के अन्य मैच में फ्रांस और डेनमार्क के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। इस हिसाब से ग्रुप सी से फ्रांस और डेनमार्क ने आखिरी 16 में जगह बनाई। फ्रांस अंक तालिका में पहले और डेनमार्क दूसरे स्थान पर रहा।

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 21:50 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+