Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Croatia vs Denmark: पेनाल्टी शूटआउट में डेनमार्क को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची क्रोएशिया

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के सुपर संडे में फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ। जहां पहले मुकाबले में रूस ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर इतिहास रचा था तो वहीं अब दूसरे मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने भी पेनाल्टी शूटआउट में डेनमार्क को हराकर दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पहले 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ सकीं और न ही 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में कोई टीम स्कोर को बढ़ा पाई। जिसके बाद मुकाबले पेनाल्टी शूटआउट में गया। जहां क्रोएशिया ने 3-2 से डेनमार्क को हरा दिया।

मैच के गोल की बात करें तो पहला गोल डेनमार्क के जोर्गेंसन ने पहले ही मिनट (58 सेकंड) में गोल कर दिया। उन्होंने इस विश्व कप 2018 का सबसे तेज गोल किया। इससे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ चौथे मिनट में गोल किया था। क्रोएशिया के पेनल्टी एरिया में एक लंबा थ्रो आया जिस पर मची हलचल का फायदा उठाते हुए मथियास जोर्गेनसन ने गेंद गोल में डाल कर अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।

जोर्गेंसन के बाद क्रोएशिया के मांजुकिच ने चौथे मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। डेनमार्क ने बॉल क्लीयर की और उसे दाएं छोर पर भेजा जहां पर मारियो मांजुकिच ने उसे गोल का रास्ता दिखा दिया। मथियास जोर्गेनसन ने डेनमार्क के लिए ये पहला गोल दागा।

हालांकि पहले लगा कि इस मैच में कई सारे गोल देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों टीमों के गोलकीपर्स ने बेहद शानदार बचाव किया। हालांकि 90 मिनट के खेल के बाद कोई अतिरिक्त गोल नहीं आया। जिसके बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। जहां खेल के 116वें मिनट में लुका मोड्रिच को बॉक्स में गोल करने से रोकने के लिए गिरा देने पर डेनमार्क के खिलाफ पेनल्टी दी गई। जिस पर लुका मोड्रिच ने शॉट लिया लेकिन गोलकीपर कैस्पर श्माइकल ने शानदार बचाव कर अपनी टीम को यहां बचा लिया।

हालांकि इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने 3-2 से बाजी मार ली। पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिच ने 3 गोल रोक कर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ क्रोएशिया 20 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। जहां उसका मुकाबला 7 जुलाई को मेजबान रूस से होगा।

Story first published: Monday, July 2, 2018, 14:15 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+