फीफा के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में इन खिलाड़ियों का रहा फीका प्रदर्शन, इन्होंने बिखेरा जलवा
नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। गौरतलब हो कि इस विश्वकप में दुनिया की 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। शुरुआती मुकाबलों के बाद अब नॉकआउट के लिहाज इस विश्वकप में अब केवल 16 टीमें ही बची हैं। इस विश्वकप में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन खेल जगत में आश्चर्यों की कोई जगह नहीं होती है। फुटबॉल के इस महामुकाबले में पिछली बार की विजेता टीम जर्मनी का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया,डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी इस तरह से इस विश्वकप से बाहर होगी इसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। हालांकि इसके अब लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गए हैं, नॉकआउट के मुकाबले अब और रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में आज उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जिनके प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की निगाहें थी। जानेंगे कि आखिर दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाले खिलाड़ियों का इस फीफा विश्वकप में प्रदर्शन कैसा रहा।

ये स्टार खिलाड़ी यहां भी रहे हिट
इस फीफा विश्वकप में अगर बात करें तो बेल्जियम की टीम का सफर शानदार रहा है, और इस टीम ने इंग्लैंड को लीग के आखिरी मुकाबले में हराकर ग्रुप में टॉप पर अपनी जगह बनाई है, वहीं इस टीम के स्टार खिलाड़ी रोमेलु लुकाकु की अगर बात करें तो इस खिलाड़ी का अब तक का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है और इन्होंने 4 गोल दागे हैं। वहीं इसी ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड आखिरी मुकाबला भले ही हार गई हो लेकिन इस टीम के कप्तान हैरी केन ने शानदार प्रदर्शन किया है और 5 गोल लगाए हैं। वहीं सभी को अपने प्रदर्शन से चकित करने वाली टीम क्रोएशिया में लुका मोड्रिक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है खासकर अर्जेंटीना के खिलाफ। वहीं फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और सबसे चर्चित क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी टीम पुर्तगाल के लिए 4 गोल दागे हैं और इस फीफा में भी उनका जलवा कायम है।

इन्होंने किया निराश
इस महामुकाबले में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिनके प्रदर्शन ने नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली पंक्ति को चरितार्थ किया। ऐसे में अगर किसी सबसे बड़े और दिग्गज खिलाड़ी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है तो वो हैं अर्जेंटीना के स्टार कप्तान लियोनेल मेसी। मेसी की टीम लीग मुकाबले में सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है वहीं इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक गोल ही दागा है। हालांकि यह टीम जैसे-तैसे नॉकआउट में पहुंच तो गई है लेकिन मेसी ने सभी को निराश किया है। वहीं जर्मनी के स्टार खिलाड़ी थॉमस मुलर इस विश्वकप में अपने गोल का खाता भी नहीं खोल सके और उनकी डिफेंडिंग टीम जर्मनी इस विश्वकप से बाहर हो गई है। वहीं इस विश्वकप में ब्राजील का प्रदर्शन तो बेहद शानदार है लेकिन गेब्रियल जेसस ने सभी को निराश किया है और उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी है। वहीं सबसे ज्याादा अगर किसी ने इस विश्वकप में प्रशंसकों को निराश किया तो वो हैं डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी के कोच जोकिएम लोउ जो इस टीम को एकजुट करने में नाकाम रहे हैं।

नॉकआउट के प्रदर्शन पर होगी नजर
लीग चरण के मुकाबले अब समाप्त हो गया है। नॉकआउट का मुकाबला और रोमांचक होनी की पूरी उम्मीद है। ऐसे में फ्रांस, ब्राजील, बेल्जियम, अर्जेंटीना और पुर्तगाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं रोनाल्डो और मेसी जैसे खिलाड़ियों पर उनकी टीम और पूरी दुनिया के प्रशंसकों की नजर होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
