Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के बाद टीम इंडिया में एक साथ खेलेंगे पांड्या ब्रदर्स, इनकी जगह मिला मौका

नई दिल्ली। क्रुणाल पांड्या के छोटे भाई हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में काफी पहले से अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। लेकिन अब बारी है बड़े भाई क्रुणाल पांड्या की, जी हां, दरअसल क्रुणाल को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका है। दीपक चहक और क्रुणाल पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को चोटिल जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम में जगह मिली है। वाशिंगटन सुंदर वनडे टीम का भी हिस्सा थे, इसलिए एकदिवसीय टीम में उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका मिला है।

जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जबकि वाशिंगटन सुंदर को प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बुमराह दूसरा टी20 मैच नहीं खेले थे, जबकि सुंदर दोनों ही मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे इसीलिए इनकी जगह चहर और पांड्या को जगह मिली है। आपको बता दें कि दीपक चहर और क्रुणाल पांड्या दोनों ही इस वक्त इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड लॉयंस और वेस्टइंडीज ए के साथ हो रहे त्रिकोणीय सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

दीपक चहर ने अभी तक इंग्लैंड दौरे पर 5 मैच खेले हैं जिसमें वो 13 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी काफी बढ़िया रहा है। दीपक चहर ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी काफी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। वहीं क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाया है। क्रुणाल गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। गौरतलब है भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 3 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, July 1, 2018, 18:59 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+