Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थाईलैंड: गुफा में 9 दिन से लापता फुटबॉल टीम सुरक्षित मिली

चियांग राय। उत्तरी थाइलैंड की एक गुफा में 9 दिन पहले लापता हुई युवा फुटबॉल टीम सोमवार को सुरक्षित मिल गई है। प्रांतीय गवर्नर ने बताया कि थाइलैंड नेवी सील्स ने लापता हुए सभी 13 लोगों को सुरक्षित पाया गया है। बता दें कि थाइलैंड की इस टीम के साथ उसके कोच भी लापता हो गए थे। गायब हुए लोगों में टीम के 11 से 16 साल की उम्र के 12 खिलाड़ी और उनके 25 वर्षीय कोच शामिल थे। यह टीम अपने कोच के साथ 23 जून को चिआंग राय प्रांत की थाम लुआंग नांग नोन गुफा में घुसी थी।
थाम लुआंग गुफा में इस टीम के लापता होने के बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान जारी था। माना जा रहा था कि भारी बारिश से गुफा के मुख्य मार्ग में बाढ़ आ गई जिससे फुटबॉल खिलाड़ी उसमें फंस गए। टीम को तलाश करने वालों को गुफा के प्रवेश के पास खिलाड़ियों की साइकल, फुटबॉल बूट्स और बैकपैक्स मिले थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान थाइलैंड नेवी सील्स की टीम खिलाड़ियों के हाथ और पैरों के निशानों को देखते हुए आगे बढ़ी। इससे पहले थाइलैंड नेवी सील्स ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि बीती रात गोताखोर एक मोड़ पर पहुंच गए थे जहां एक किलोमीटर लंबा मार्ग दो दिशाओं में बंटता है।
गौरतलब हो कि तेज बारिश की वजह से गुफा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था, जिससे सर्च ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही थी।फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद वापस आते वक्त बच्चों की फुटबॉल टीम गुफा में फंस गई थी। खास बात है कि चियांग राय शहर के पास लुआंग नांन नोन गुफा थाईलैंड की चौथी सबसे बड़ी गुफा है, जो कि वहां के स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

Story first published: Monday, July 2, 2018, 23:24 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+