Switzerland v Costa Rica Preview: आखिरी मैच जीतकर नॉकआउट में जगह बनाने उतरेगी स्विट्जरलैंड
मॉस्को। फीफा वर्ल्डकप 2108 में अपने आखिरी ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड की टीम बुधवार को कोस्टा रिका से भिड़ेगी। स्विस टीं का लक्ष्य अपने आखिरी मैच में कोस्टा रिका का डिफेंस तोड़कर जीत हासिल कर अंतिम-16 दौर में कदम रखना होगा। दोनों टीमों के बीच ग्रुप-ई का यह मैच निज्नी नोवगोरोड स्टेडियम में बुधवार को रात 11.30 बजे खेला जाएगा। अपने पहले मैच में ब्राजील जैसी टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर अगले मैच में सर्बिया को 2-1 से हराने वाली स्विट्जरलैंड के लिए कोस्टा रिका के खिलाफ जीत उसके अटैक पर निर्भर करती है।
पिछले मुकाबले के स्कोरर रहे स्विट्जरलैंड के ग्र्रानिट जाका और शेरडन शाकिरी को विवादास्पद तरीके से गोल करने का जश्न मनाना महंगा पड़ सकता है और उन्हें फीफा इस मैच के लिए निलंबित भी कर सकता है। अगर स्विट्जरलैंड नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करता है तो उसकी भिड़ंत ग्र्रुप-एफ की शीर्ष दो टीमों में से किसी एक से हो सकती है। स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मुकाबले में ब्राजील से ड्रॉ खेलने के बाद सर्बिया को हराया था जबकि कोस्टा रिका को सर्बिया और ब्राजील के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है।
हालांकि कोस्टा रिका के डिफेंस को तोड़ना स्विट्जरलैंड के लिए बड़ी चुनौती है। इसे पार कर ही वह नॉक आउट में कदम रख पाएगी। इस मैच में जीत के साथ-साथ स्विट्जरलैंड को सर्बिया और ब्राजील के बीच होने वाले मैच के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। गौरतलब है कि 1990 से स्विट्जरलैंड और कोस्टा रिका विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। ये दोनों टीमों 2014 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर में पहुंचने में कामयाब रही थीं।
स्विट्जरलैंड vs कोस्टा रिका - 11:30PM - निजनी नावोगरट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
