Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लोकेश राहुल ICC टी-20 रैंकिंग के टॉप-3 में शामिल, रोहित को फायदा तो विराट को झटका

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच आईसीसी टी-20 की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं पाकिस्तान के फखर जमान और भारत के केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गौरतलब हो कि आईसीसी द्वारा यह लिस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज के बाद जारी की गई जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। वहीं इस सीरीज में भारत की ओर से दो शतक लगे हैं जिसमें एक शतक रोहित शर्मा और दूसरा केएल राहुल ने जड़ा है। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुके ऑस्ट्रेलिया के नए टी-20 कप्तान एरॉन फिंच ने ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 172 रन की पारी खेलकर एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं इंग्लैंड दौरे पर भी फिंच ने कुछ शानदार पारी खेली थी जिसके फिंच चौथे पायदान से इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं फखर जमान की बात करें तो उन्होंने इस हाल में ही 46 गेंद में अपने करियर की शानदार 46 गेंदों में 91 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत पाकिसतान की टीम ने इस सीरीज पर कब्जा भी कर लिया था औऱ चार गेंद रहते ही 183 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। ऐसे में वो इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में फखर का प्रदर्शन बेमिसाल था और उन्होंने 61,6 47, 73 और अपने करियर की 91 रनों की शानदार पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं उन्होंने 44 पायदान से उछाल मारकर 842 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई जबकि फिंच ने 900 अंकों के साथ यह कीर्तिमान रचा। वहीं तीसरे स्थान पर और भारत की तरफ से सबसे आगे केएल राहुल ने 854 प्वाइंट्स दर्ज कराए। हालांकि 101 रन की नाबाद पारी के बाद केएल राहुल ने 6 और 19 रन की पारी खेली जिसने उन्हें 812 प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया।

वहीं भारत की ओर से आयरलैंड के खिलाफ शतक से चूकने वाले और इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले हिटमैन शर्मा ने दो पायदान की उछाल के साथ 11वां स्थान हासिल किया तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इस रैंकिंग से झटका लगा है और वो चार पायदान नीचे खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत की टीम दूसरे स्थान परः वहीं इस हालिया जारी लिस्ट में भारत की टीम 124 में एक अंको की बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम 132 अंको के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे और इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है।

Story first published: Monday, July 9, 2018, 15:24 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+