धोनी के बर्थ-डे सेलिब्रेशन के मौके पर कुछ इस तरह नजर आईं अनुष्का शर्मा, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो कारणों से बेहद खास रहा । एक तो भारत का इंग्लैंड के साथ दूसरा टी-20 मुकाबला था जिसमें भारत किसी भी सूरत में इस मुकाबले को जीतकर 3 मैचों के टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाना चाहता तो वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट के सुपरस्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन भी था। ऐसे में विराट सेना उन्हें जीत का तोहफा देना चाहती थी । हालांकि इस बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी भारतीय टीम ने धोनी का जन्मदिन बेहद उत्साह में मनाया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के अलावा विराट भी अनुष्का के साथ नजर आए। हालांकि इस दौरान अनुष्का और विराट के चेहरे का रंग उड़ा नजर आया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। दरअसल धोनी के दोस्त अरुण पांडे भी इस जश्न में शामिल दिखे। अरुण पांडे ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो धौनी को केक खिला रहे हैं, इस फोटो के बैकग्राउंड में अनुष्का और विराट भी नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों के ही चेहरे कुछ उड़े हुए से नजर आए। फोटो को लेकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा कि अनुष्का इतनी गंभीर क्यों नजर आईं, तो किसी ने पूछा कि अनुष्का के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है।
|
धोनी के दोस्त ने दी स्पेशल बधाई
धोनी के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में उनके बेहद खास दोस्त माने जाने वाले अरुण भी इस मौके पर पहुंचे और उन्होंने लिखा कि मैं तुम्हें अपने दिल के सिवा और क्या दूं।
|
अनुष्का को किया टारगेट
एक यूजर ने अनुष्का के इस रिएक्शन पर लिखा कि आखिर धोनी के मन में क्या चल रहा है। क्या वो नाराज हैं। गौरतलब हो कि फोटो में अनुष्का काफी अपसेट सी नजर आ रही हैं।
|
एक यूजर ने कहा- लड़की को केक चाहिए
एक यूजर ने इस फोटो पर लिखा कि दरअसल अनुष्का केक खाने के लिए नाराज हैं। बता दें कि इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह से मजे ले रहे हैं। वहीं धोनी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत का अगला मुकाबला रविवार को होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
