Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: फीफा मुकाबले की लाइव रिपोर्टिंग करता रहा पत्रकार, KISS करती रहीं लड़कियां

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। अब फीफा के सफर में केवल फाइनल का मुकाबला खेला जाना बाकी है। गौरतलब हो कि करीब एक महीने चले इस महामुकाबले में दुनिया की 32 टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और वहीं फैंस की भी कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली । बता दें कि फैंस के उत्साह के अलावा कई बार कुछ ऐसी भी घटनाएं देखने को मिलती हैं जिससे यौन उत्पीड़न की बहस और तेज हो जाती है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक मामला सामने आया था जब कोलंबिया कि एक महिला पत्रकार गोंजालेज थेरॉन को लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक पुरुष ने किस कर लिया था। ऐसे में इस हरकत की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हुई थी। वहीं हाल में एक ऐसा ही वीडियो फिर सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस रिपोर्टिंग में इस बार अभद्रता किसी महिला के साथ नहीं बल्कि पुरुष के साथ की गई है।

हुआ कुछ यूंः बीबीसी रिपोर्ट की अगर माने तो ये घटना 28 जून की है जहां साउथ कोरियन टीवी चैनल MBN के रिपोर्टर इयॉन वॉंग ईयॉल को लाइव रिपोर्टिंग के दौरान दो लड़कियों ने बारी बारी आकर किस कर लिया। इयॉन ने अपने आप को काफी संभाला लेकिन अंत में जाकर उन्हें हंसी आ गई। वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर लोग अपनी अपनी राय दे रहें हैं। इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही लोग इसपर तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Story first published: Thursday, July 12, 2018, 15:26 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+