Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड Vs भारत: लॉर्ड्स में हार के बाद धोनी के आलोचकों को कोहली ने दिया जवाब

नई दिल्ली। लॉर्ड्स मे खेले गए दूसरे वन-डे में इंग्लैंड से मिली हार के बाद आलोचकों ने महेंद्र सिंह धोनी को बली का बकरा बनाया है, जिसके बाद खुद कप्तान विराट कोहली ने आगे आकर पूर्व कप्तान का बचाव किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद हर कोई धोनी की 59 बॉल में 37 रन की पारी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दुनिया में सबसे बेस्ट फिनिशर के रूप में प्रसिद्ध धोनी अंतिम ओवरों में इस बार रन बनाने में नाकाम रहे और भारत ने मेजबान के सामने 236 रनों पर घुटने टेक दिए और तीन मैचों की सीरीज में अब 1-1 की बराबरी पर आ गई।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने धोनी की बैटिंग पर सवाल उठाते हुए स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'आज वह बिल्कुल भी अच्छा नहीं खेल पाए और उनकी बैटिंग में वो तेज नहीं था...59 गेंदों में सिर्फ में 2 बाउंड्री से आप बहुत मैच नहीं जीत सकते हैं।' इसी बीच हरभजन सिंह ने भी कह दिया कि आज वह धोनी नहीं था, जो हमने देखा था। इसके अलावा भी कई क्रिकेट आलोचकों ने धोनी की उनकी स्लो बैटिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि, कप्तान कोहली ने अपने सीनियर खिलाड़ी और 2011 में श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप फाइनल जीताने वाले और 320 वनडे खेल चुके 37 वर्षीय धोनी का बचाव करते हुए कहा है कि जब वह (धोनी) अपनी लय में नहीं खेल पाते हैं तो बार-बार इस प्रकार की बाते होती है।

कप्तान ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग बहुत जल्दी ही निष्कर्ष तक पहुंच जाते हैं। जब वह अच्छा करते हैं, तो लोग उसे सबसे अच्छा फिनिशर कहते हैं और जब वे अच्छा नहीं कर पाते हैं तो सभी उस पर चढ़ जाते हैं। क्रिकेट में सभी के लिए बुरा दिन होता और आज वह दिन हम सभी के लिए था, ना कि किसी एक विशेष के लिए।' कोहली ने कहा कि लोग भले ही जल्दी निष्कर्ष निकाल दे, लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि हमें उनमें (धोनी) में विश्वास है।

Story first published: Sunday, July 15, 2018, 18:36 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+