VIDEO : रोजर फेडरर ने विंबलडन में उतारी दोस्त सचिन तेंदुलकर की नकल, ICC ने दिया रैंक
नई दिल्ली। टेनिस की दुनिया के सितारे और दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर इन दिनों विंबलडन में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। 8 बार अपने करियर में विंबलडन का खिताब जीत चुके फेडरर का मुकाबला सोमवार को फ्रांस के गैरवरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो से था। इस मुकाबले में फेडरर उन्हें हराकर 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वैसे तो फेडरर कोई भी मुकाबला खेलें लोगों के दिलों दिमाग पर उनका खेलने का असर कर जाता है लेकिन इस मुकाबले में फेडरर ने एक ऐसा शॉट खेला जो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल फेडरर ने जो शॉट खेला वो देखने में एक डिफेंस शॉट जैसा लग रहा है, जिसे अक्सर क्रिकेट में हमने बल्लेबाजों को खेलते देखा है। ऐसे में उनके इस शॉट को क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खेलने के अंदाज से तुलना की जा रही है।
Ratings for @rogerfederer's forward defence, @ICC?#Wimbledon pic.twitter.com/VVAt2wHPa4
— Wimbledon (@Wimbledon) July 9, 2018
विंबलडन के ट्विटर हैंडल से फेडरर के इस शॉट का वीडियो आईसीसी को टैग करते हुए ट्वीट किया गया और फिर देखते ही देखते कई फैंस ने इसे रिट्विट भी किया। फेडरर ने एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मैच में 6-0, 7-5, 6-4 से जीत हासिल करते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। गौरतलब हो कि फेडरर और सचिन तेंदुलकर के बीच पहले से ही गहरी दोस्ती है और दोनो अक्सर साथ में नजर भी आते हैं। तेंदुलकर अक्सर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का लुत्फ उठाते नजर भी आए हैं। इसके बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो आईसीसी ने भी बिना देरी किए इस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट का नंबर वन खिलाड़ी घोषित कर दिया।
*sigh* ok... 👇 pic.twitter.com/KXnhaznxL8
— ICC (@ICC) July 9, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
