Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेक्सिको के खिलाफ मुकाबले में दर्द से कराहते दिखे नेमार, फैंस ने कुछ इस तरह लिए मजे

नई दिल्ली। फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है, इस विश्वकप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों में अब सिर्फ 16 टीमें ही रह गई हैं जिनके बीच भी अब नॉकआउट के रोमांच मुकाबले हो रहे हैं। ऐसे में कोई भी टीम इस बेहद अहम मुकाबलो में मैच नहीं गवांना चाहती है। इसी क्रम में सोमवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला ब्राजील और मेक्सिको के बीच खेला गया। इस बेहद शानदार मुकाबले के पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि हो सकता है कि इस मुकाबले में भी मेक्सिको की टीम कोई चमत्कार करे और ब्राजील का सफर समाप्त कर दे, लेकिन ब्राजील ने इस फीफा के बाकी मुकाबलों से सबक लिया और मेक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का सफर तय कर लिया। इस मुकाबले में ब्राजील के सुपरस्टार नेमार का जादू भी देखने को मिला। उन्होंने एक गोल भी दागा और अपनी टीम के लिए कई शानदार मौके भी बनाए हालांकि इसके बावजूद भी इस मुकाबले के बाद फैंस उनका मजाक बना रहे हैं और कुछ मजेदार ट्विट कर रहे हैं। बता दें कि मेक्सिको के खिलाड़ियों के निशाने पर रहने वाले नेमार को 69वें मिनट में सबने दर्द से कराहते देखा गया लेकिन रीप्ले में देखने के बाद उनकी हरकत पर सबको हंसी आई।

कहा- हॉलीवुड डायरेक्टर ने फिल्म में किया शामिल

एक यूजर ने लिखा कि हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर ने नेमार की एक्टिंग टैलेंट को देखते हुए उन्हें अपनी फिल्म में शामिल करने का फैसला किया है। यकीन मानिए कि उनकी फिल्म ऑस्कर जीतेगी। नेमार इतने गजब के अभिनेता हैं।

कहा- ऑस्कर जीत सकते हैं नेमार

एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि नेमार ने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की है कि वो ऑस्कर जीत सकते हैं। बता दें कि मैदान में वो दर्द से कराहते नजर आए थे।

कहा- मेरी बहन की तरह किया नाटक

एक यूजर ने लिखा कि जब मैं अपनी बहन से कहती हूं कि जरा रूम की सफाई कर लो तो वो भी कुछ इस तरह ही एक्टिंग करती है जैसे नेमार ने इस मुकाबले में किया।

गौरतलब हो कि इस मुकाबले में नेमार का जलवा देखने को मिला था, हालांकि इस बात में भी संदेह नहीं है कि इस विश्वकप में अगर किसी खिलाड़ी को सबसे ज्यादा टारगेट किया गया है तो वो हैं नेमार।

Story first published: Tuesday, July 3, 2018, 11:50 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+