Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हनुमा और पृथ्वी शॉ ने खेली धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

नई दिल्लीः भारतीय युवा खिलाड़ियों का जलवा विदेशी धरती पर भी कायम है। ट्राई सीरीज के मुकाबले में हनुमा विहारी (147) और पृथ्वी शॉ (102) के शतकों के बाद अक्षर पटेल के चार विकेट के बूते भारत ए ने तीन देशों की वनडे टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ए को 203 रन से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। गौरतलब हो कि इस फाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड लॉयन्स के साथ होगा।

ऐसे रहा मुकाबलाः पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 354 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को 37.4 ओवर में 151 रन पर समेट दिया. अक्षर पटेल ने 34 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर को दो सफलता मिली। बता दें कि भारतीय टीम को चौथे ओवर में ही दोहरा झटका लगा था। इसके बाद शॉ और विहारी की 160 रन की साझेदारी को भी होल्डर ने ही तोड़ा। शॉ ने 90 गेंद की पारी में 16 चौके की मदद से 102 रन बनाए. विहारी पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए. उन्होंने 131 गेंद की पारी में पांच छक्के और 13 चौके लगाए। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन चंद्रपाल हेमराज से 46 गेंद में सबसे ज्यादा 43 रन बनाए थे।

Story first published: Saturday, June 30, 2018, 9:59 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+