Brazil vs Serbia Preview: नॉकआउट में जगह पक्की करने उतरेगी ब्राजील
मॉस्को। पिछले चार विश्व कप में ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं गंवाने वाले रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन ब्राजील को अगर अपना यह रिकॉर्ड बरकरार रखना है तो उसे सर्बिया के खिलाफ बुधवार को जीत हासिल करनी होगी। ब्राजील ने विश्व कप के ग्रुप चरण में अपने जो पिछले 38 मैच खेले हैं उनमें से केवल उसे एक बार 1998 में नार्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तब तक उसकी टीम नॉकआउट में जगह बना चुकी थी। हालांकि अब अगर इस सबसे पसंदीदा टीमों में से एक ब्राजील को नॉकआउट में पहुंचना है तो उसे या तो जीत हासिल करनी होगी या फिर मैच ड्रॉ रहे। सर्बिया और ब्राजील का मैच ग्रुप-ई में बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे स्पार्ताक स्टेडियम में खेला जाएगा।
ब्राजील ही नहीं सर्बिया के पास भी अगले पड़ाव में प्रवेश करने का एक मौका है। वह इस मैच को जीतने के साथ नॉक आउट में जा सकती है, लेकिन ड्रॉ मैच उसके सपनों पर पानी फेर सकता है, वहीं अगर दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड ने कोस्टा रिका को हरा दिया, तो भी उसकी सारी कोशिशें असफल हो जाएंगी। इस मैच में सर्बिया के लिए कई चुनौतियां हैं, लेकिन चार अंकों के साथ ग्रुप स्तर पर पहले स्थान पर काबिज ब्राजील के लिए केवल एक चुनौती है। मैच जीतने या ड्रॉ करने की चुनौती।
सर्बिया पिछले मैच में स्विट्जरलैंड से हार के कारण तीन अंक के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और वह जीत दर्ज करने पर ही अंतिम-16 में जगह बना पाएगा। अगर सर्बिया जीत हासिल करता है और उधर ग्रुप के दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड भी कोस्टारिका को हरा देता है तो फिर ब्राजील विश्व कप में पहली बार पहले दौर में बाहर हो जाएगा। ब्राजील के लिए अच्छी बात यह है कि नेमार के खाते में गोल है। हालांकि अपना पहला गोल करते ही नेमार फील्ड पर ही रो पड़े थे। नेमार भावुक हैं लेकिन टीम के लिए ये चिंता का विषय नहीं है। टीम शानदार फॉर्म में है।
सर्बिया के स्ट्राइकर अलेक्सांद्र मित्रोविच को उम्मीद है कि असफलता के भय का ब्राजील पर दबाव रहेगा जिससे उनकी टीम का नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता तैयार हो जाएगा। मित्रोविच की फार्म शानदार है उन्होंने इस साल कुल 26 मैचों में 18 गोल दागे हैं। वह ब्राजीली के डिफेंस को लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको बता दें कि 2014 फीफा विश्व कप से ठीक पहले एक दोस्ताना मुकाबले में ब्राजील ने सर्बिया को 1-0 से हराया था।
ब्राजील को इस मैच में भी फुलबैक डेनिलो के बिना उतरना होगा जो कूल्हे की चोट से परेशान हैं। उनके अलावा विंगर डगलस कोस्टा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच में नहीं उतर पाएंगे। टीम को नेमार के अलावा फिलिप कोटिन्हो से टीम को काफी उम्मीद है।
सर्बिया vs ब्राजील - 11:30PM - मॉस्को (स्पार्टक)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
