संजू सैमसन ने पास किया यो-यो टेस्ट, वीडियो शेयर कर कुछ इस अंदाज में फैंस का किया शुक्रिया
नई दिल्ली। आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने वाले संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। उनके इस प्रदर्शन के चलते उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भारतीय ए टीम में चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि अब सैमसन ने धमाकेदार वापसी करते हुए शानदार 17.3 का स्कोर कर यो-यो टेस्ट पास किया है। इस बात की जानकारी देते हुए संजू सैमसन ने सोशल साइट पर अपने यो-यो टेस्ट पास करने की जानकारी दी।
Yo yo !! Passed ... From 15.6 to 17.3 in 4 weeks !!! Thank you all for your support and wishes !!
A post shared by Sanju Samson (@imsanjusamson) on
गौरतलब हो कि पिछली बार इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले हुए टेस्ट में 15.6 का स्कोर ही कर पाए थे और यो-यो के मानक 16.1 के स्कोर से पीछे रहने की वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया था। इस यो-यो टेस्ट में सफलता पाते ही संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर अपना स्कोर डालते हुए लिखा । इसमें उन्होंने बताया कि 17.3 के शानदार स्कोर के साथ उन्होंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। गौरतलब हो कि यो-यो टेस्ट को लेकर पहले भी काफी विवाद हुआ था लेकिन टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने पहले साफ किया था कि टेस्ट पास करने वाले को ही भारत के लिए मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा। गौरतलब हो कि अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी भी इस टेस्ट में फेल होने के चलते टीम से बाहर हो गए थे। वहीं इस सफलता के बाद संजू सैमसन ने अपने प्रशंसकों को भी सपोर्ट और प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
