INDvsENG,1st ODI: रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 8 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पहला मैच नॉटिंघम में खेला गया। जहां भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में सिद्धार्थ कौल ने अपना वनडे डेब्यू किया। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं इंग्लैंड की टीम चोट के कारण एलेक्स हेल्स नहीं खेले।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने रॉय को उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रॉय ने 35 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। हालाकि रॉय के बाद बल्लेबाजी के लिए जो रूट फिर कुछ नहीं कर सके और 3 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हो गए। कुलदीप ने उन्हें 13वें ओवर की पहली गेंद पर LBW आउट किया।
इसके बाद 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो ने LBW आउट किया। उन्होंने 35 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए और 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। चहल ने कप्तान मॉर्गन (19) को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
लेकिन यहां से बेन स्टोक्स और जोस बटलर की जोड़ी ने इंग्लैंड की पारी को संभालते हुए एक अच्छी साझेदारी की। 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर कुलदीप यादव ने जोस बटलर को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। बटलर ने 51 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। पांचवें विकेट के लिए स्टोक्स और बटलर के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। 45वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। स्टोक्स ने 103 गेंदो पर अर्धशतकीय पारी खेली।
स्टोक्स के बाद बल्लेबाजी करने आए डेविड विली 1 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने। 48वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने मोईन अली (24) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। फिर आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आदिल राशिद (22) और पांचवी गेंद पर लियाम प्लंकेट (10) रन आउट हो गए। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने 6, उमेश यादव ने 2 और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिए। कुलदीप यादव का ये वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है।
इंग्लैंड से मिले 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन (40) की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। हालांकि तेजी से रन बना रहे शिखर धवन आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर मोईन अली का शिकार बने। रोहित-धवन की जोड़ी ने 59 रन की साझेदारी की। इसके बाद इसके बाद 'हिटमैन' ने कप्तान विराट कोहली (75) के साथ मिलकर अंग्रेजों की बखिया उधेड़ दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को मुकाबले से बाहर कर दिया।
रोहित और विराट ने इस दौरान अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। रोहित ने 31वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जमाकर अपने वन-डे करियर का 18वां शतक पूरा किया। उन्होंने 83 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से सैकड़ा पूरा किया। कप्तान कोहली शतक नहीं बना पाए और 82 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर स्टंप आउट हुए। कोहली 2011 के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टंप आउट हुए हैं।
कोहली के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल आए। भारत ने 40.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा (114 गेंदों में 137 रन) और केएल राहुल (18 गेंदों में 9 रन) बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यहां पढ़ें मुकाबले का LIVE CRICKET SCORE:-
भारतीय पारी-
- रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 8 विकेट से रौंदा
शतक से चूके विराट कोहली, 75 रन बनाकर स्टंप आउट - रोहित शर्मा ने छक्के के साथ लगाया शतक, जीत के करीब टीम इंडिया। रोहित ने 82 गेंदों में शतक जड़ा है।
- रोहित के बाद कोहली ने भी जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
- रोहित शर्मा की फिफ्टी, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/1
- 59 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट। मोईन अली ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया। रोहित-धवन क्रीज पर
इंग्लैंड की पारी-
- कुलदीप की घातक गेंदबाजी, 268 पर ढेर हुई इंग्लैंड। भाररत को 269 रन चाहिए जीत के लिए।
- 261 के स्कोर पर इंग्लैंड को 9वां झटका, आदिल रशीद 22 रन बनाकर आउट। उमेश यादव ने झटका दूसरा विकेट।
- 245 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा आठवां झटका, उमेश ने किया मोईन अली को आउट
- 214 के स्कोर पर कुलदीप ने झटका छठा विकेट, डेविड विली 1 रन बनाकर आउट
- कुलदीप ने झटका पांचवा विकेट, स्टोक्स फिफ्टी बनाते ही आउट। 214 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा।
- कुलदीप ने तोड़ी बटलर-स्टोक्स की पार्टनरशिप, बटलर 53 रन बनाकर आउट। 198 के स्कोर पर इंग्लैंड का पाचवा विकेट गिरा।
- 105 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, मोर्गन 19 रन बनाकर आउट। चहल ने लिया विकेट।
- 82 के स्कोर पर कुलदीप ने इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका, बेयरस्टो 38 रन बनाकर आउट।
- 81 के स्कोर पर कुलदीप ने झटका दूसरा विकेट, जो रूट 3 रन बनाकर आउट।
- 73 के स्कोर पर कुलदीप ने दिलाई भारत को पहली सफलता, रॉय 38 रन बनाकर आउट। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/1
- बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड, जॉनी बेयरस्टो और जैसन रॉय क्रीज पर
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, ऑइन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, डेविड विली, लियम प्लंकेट, आदिल राशिद, मार्क वुड।
- इंडिया प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
