दूसरे वनडे मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान ने कुलदीप यादव के बारे में दिया चौंकाने वाला बयान
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था और वहीं तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी 2-1 से कब्जा किया था। इन सारे मुकाबले में अगर देखें तो इंग्लैंड की टीम को जिन दो भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा परेशान किया है उऩका नाम है रोहित शर्मा और कुलदीप यादव। बल्लेबाजी में रोहित को जवाब नहीं तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव का । गौरतलब हो कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी आला दर्जे की मानी जाती है ऐसे में कुलदीप यादव उऩ पर कहर बनकर टूट पड़ें हैं। पिछले वनडे मुकाबले में कुलदीप यादव ने 6 विकेट चटकाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने कुलदीप यादव के बारे में ये बात कही।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी करनी है तो चाइनामैन कुलदीप यादव के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। र्गन ने कहा,'हमें यह भांपना होगा कि कब वह अच्छी गेंद डाल रहे हैं। अभी तक हमने जिन दो मैदानों पर खेला है, वहां अच्छी टर्न मिलती है।लाडर्स का मैदान भी कार्डिफ जैसा होगा तो हमें अपनी कमजोरियों से सबक लेना होगा। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्होंने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी है। हमें उनके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
