Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव गांगुली ने कोहली को वनडे मुकाबलों में यह बड़ा बदलाव करने की दी सलाह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता का बड़ा राज ये भी है कि इस टीम के दिग्गज खिलाड़ी भले ही मैदान से दूर हो गए हों, संन्यास ले लिया हो लेकिन वो अपनी मौजूदा टीम को उसकी अच्छाईयां और कमियां बताते रहते हैं। ऐसे ही आगामी विश्वकप के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इंग्लैंड दौरे को लेकर भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए कप्तान विराट कोहली को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। गौरतलब हो कि आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में खास बदलाव देखने को मिल रहा था।

गांगुली ने दी सलाहः सोमवार रात अपनी किताब 'ए सेंचुरी इज नॉट इनफ' के विमोचन के बाद ब्रिटेन में कहा, 'अगर आप टी20 सीरीज पर ध्यान दें तो मुझे लगता है कि उन्होंने सही बल्लेबाजी क्रम तैयार कर लिया है। राहुल के तीसरे क्रम पर आने और विराट कोहली के चौथे पर उतरने के साथ मुझे लगता है कि समस्या का हल हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना ही इस समय सही भी होगा। गांगुली ने कहा कि इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी बेहद सराहनीय है लेकिन गेंदबाजी उसकी निराशाजनक है ऐसे में भारतीय टीम को इससे फायदा होगा। गौरतलब हो कि भारत की टीम ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। वहीं भारत को अभी तीन वनडे मैच और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलनी है।

Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 10:47 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+