Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लगातार दूसरा सेमीफ़ाइनल भी घंटों चला, जोकोविच से हारे नडाल

विंबलडन में रविवार को पुरुषों के फ़ाइनल मुक़ाबले में नोवाक जोकोविच की टक्कर केविन एंडरसन से होगी.

शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में नोवाक जोकोविच ने रफ़ायल नडाल को 6-4,3-6,7-6,3-6,10-8 से हराया.

नडाल और जोकोविच के बीच एक शानदार मुक़ाबला देखने को मिला, जिसमें आख़िर में बाज़ी जोकोविच के नाम रही.

दूसरा सबसे लंबा सेमीफ़ाइनल

इस जीत के बाद जोकोविच ने कहा, "दुनिया क सबसे बेहतरीन खिलाड़ी के ख़िलाफ़ जीत वो भी सबसे लंबे खेले गए मैच में, मैं बेहद खुश हूं."

ये मुक़ाबला पांच घंटे 15 मिनट तक चला. ये विंबलडन के इतिहास का दूसरा सबसे लंबा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला रहा.

उल्लेखनीय है कि इससे ठीक पहले विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला खेला गया था जिसमें केविन एंडरसन ने जॉन इस्नर को 7-6, 6-7, 6-7, 6-4, 26-24 हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया था.

ये मुक़ाबला छह घंटे 35 मिनट तक चला था. ऐसे में सबकी नज़रें फ़ाइनल मुक़ाबले पर टिक गई हैं कि वो कितने घंटे चलेगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Saturday, July 14, 2018, 20:55 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+