Colombia v Japan Preview: पिछली गलती सुधारने के लिए तैयार जापान, कोलम्बिया का है सुनहरा इतिहास
नई दिल्ली। ब्राजील 2014 वर्ल्ड कप में ग्रुप लीग में ही बाहर होने वाली जापान की टीम मंगलवार को कोलंबिया से भिड़ेगी। जापान ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 में साउदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों वाले ग्रुप बी में टॉप करते हुए अपना स्थान पक्का किया था। हालांकि यहां तक तो सब ठीक था लेकिन मुश्किलें उसके बाद बढ़ीं जब जापानी फुटबॉल एसोसिएशन ने इस साल अप्रैल में विश्व कप से दो महीने पहले बोस्नियाई कोच वाहिद हलिहोदजिक को निकाल दिया। वाहिद को जापान के फैंडली मैच में खराब प्रदर्शन के चलते निकाला गया था।
दरअसल जापान अपने फ्रैंडली मैच में माली (1-1 ड्रा) और यूक्रेन (1-2 हार) के खिलाफ खराब प्रदर्शन करता रहा। वाहिद के बाद तकनीकी निदेशक अकीरा निशिनो को कोच बनाया गया है। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले इस पूर्व जापानी स्टार ने केवल मैच में ही राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच साझा किया है जहां उन्हें घाना जैसी टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा जो खुद वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
निशिनो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैनेजिंग का अनुभव नहीं है, हालांकि उन्होंने 2008 में एएफसी चैंपियंस लीग खिताब में गाम्बा ओसाका को गाइड किया है। फिर भी, विश्व कप के बेहद करीब होने के बावजूद एक कोच से छुटकारा पाने से रूस में जापान के अभियान को निश्चित रूप से झटका लग सकता है। टीम की बात करें तो, जापान के पास शिनजी कागावा, शिनजी ओकाजाकी और केसुक होंडा जैसे वो खिलाड़ियों हैं जिन्होंने यूरोपीय लीग में प्रभावित किया है। जापान के ओकाजाकी के बारे में चर्चा है कि वे शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अभी भी खुद को एक प्लेइंग XI के दावेदार के रूप में साबित करने की आवश्यकता है। कागावा और होंडा तकनीकी रूप से प्रतिभाशाली हैं लेकिन उम्र बढ़ रही है। जापान और कोलम्बिया की बात करें तो इससे पहले दोनों टीमें केवल एक बार भिड़ी हैं 2014 में, इस मुकाबले में कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हराया था। कुल मिलाकर जापान अपनी पिछली हार का बदला लेने उतरेगी।
कोलम्बिया की बात करें तो वह हमेशा से ही विश्व कप में सबसे ज्यादा नफरत की जाने वाली टीम रही है। याद हो जब कैमिलो जुनीगा ने 2014 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नेमार को चोटिल किया था तब लोगों ने पूरी कोलम्बिया टीम को नफरत से देखा। कोलंबिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए नेमार ब्राजील के लिए सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए और फुटबॉल की सबसे पसंदीदा टीम को जर्मनी के हाथों 1-7 से बुरी तरह हारकर बाहर होना पड़ा था। इस घटना के बाद अटैकिंग मिडफील्डर एडविन कार्डोना पर नवंबर 2017 में एक फ्रैंडली मैच के दौरान एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ दुर्व्यवहार करने के चलते पांच मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था। और अब, कोलंबिया का मुकाबला एक ऐसी टीम से है जो एशियाई राष्ट्र है।
हालांकि आप चाहें कोलम्बिया से नफरत करें या प्यार, ये एक ऐसी टीम है जो रूस में जीत हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है और यही उनकी सफलता का मंत्र हो सकता है। या फिर जेम्स रोड्रिगेज कोलम्बिया के लिए मैच विजेता बन सकते हैं? साल 2014 के वर्ल्ड कप में कोलंबिया के खिलाड़ी ने सबसे अधिक गोल दाग कर गोल्डन बूट अपने नाम किया था, जबकि जर्मनी का खिलाड़ी इस मामले में एक गोल कम दागने के कारण दूसरे नंबर पर रहा था। साल 2014 के फुटबॉल विश्व कप में कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज ने कुल 6 गोल दागकर विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस बार, उनके पास स्ट्राइकर राडमेल फाल्को भी है, जो चार साल पहले ब्राजील विश्व कप के दौरान घायल हो गए थे।
हालांकि इन दोनों के अलावा, टीम के पास कोई जाना पहचाना डिफेंडर नहीं है। जबकि अन्य मिडफील्डर फ्लाकाओ का सपोर्ट करने के लिए टीम को सघर्ष करना पड़ सकता है। कोच जोस पेकरमैन, जो 2014 में भी थे, रोड्रिगेज के चारों ओर अपना अधिकांश फॉर्मेशन बनाकर कोलंबिया के लिए डेडलॉक में चुनौती पेश कर सकते हैं।
कोलंबिया vs जापान - 05.30PM - सरांस्क
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
