ट्वेंटी-20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया के 10 ओवर में 47 रन (लीड-2)
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही और उसके तीन विकेट मात्र आठ रन के स्कोर पर गिर गए।
टीम को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लगा जब शेन वाटसन दो रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर भी मात्र दो रन ही था। रेयान साइडबॉटम ने ग्रीम स्वान के हाथों वाटसन को कैच करवाया।
दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। टीम का स्कोर मात्र सात रन हुआ था कि डेविड वार्नर दो रन बनाकर रन आउट हो गए।
साइडबॉटम ने ऑस्ट्रेलिया को संभलने का मौका न देते हुए तीसरे ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका दिया। ब्रैड हेडिन उनकी गेंद पर कीसवेट्टर को कैच थमा बैठे। हेडिन ने मात्र एक रन बनाए जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर मात्र आठ रन था।
इसके बाद माइकल क्लार्क और डेविड हसी ने पारी को संभालने की कोशिश की। टीम का स्कोर 45 रन पहुंचा था जब 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लार्क ग्रीम स्वान की गेंद पर कालिंगवुड को कैच थमा बैठे। क्लार्क ने 27 रन बनाए।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड ने श्रीलंका को और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications