चार दिन पहले सोशल मीडिया पर इस कारण हीरो बने शार्दुल ठाकुर, अब फैंस उड़ा रहे मजाक
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित हो रही इस सीरीज में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में शिखर धवन की ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

4 दिन पहले सोशल मीडिया पर थे सबके हीरो
भारत के लिए उसके नियमित तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की कमी साफ खली। इन दोनों गेंदबाजों की जगह टीम में जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया। हालांकि भारत के लिए शार्दुल ठाकुर का एक ओवर इतना महंगा साबित हुआ कि उसे मैंच तक गंवाना पड़ गया। दक्षिण अफ्रीका दौरे में शानदार प्रदर्शन कर भारत लौटे शार्दुल ठाकुर 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर सबके हीरो थे। दरअसल इसलिए नहीं कि उन्होंने अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्कि हीरो अपनी सादगी को लेकर बने थे।

सचिन का जर्सी नंबर पहनने पर हो चुके हैं ट्रोल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा रहे शार्दुल जब भारत लौटे तो उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर छा गए। दरअसल मुंबई लौटने के बाद शार्दुल ने लोकल ट्रेन ली और उसी से घर वापस लौटे। क्रिकेट फैन्स शार्दुल की सादगी के फैन हो गए। ये वही शार्दुल हैं, जो अपनी जर्सी नंबर के लिए ट्रोल हो चुके हैं। बता दें कि शार्दुल ठाकुर सचिन की 10 नंबर की जर्सी पहनने के कारण ट्रोल भी हुए थे। हालांकि बाद में शार्दुल ने अपनी जर्सी का नंबर बदल दिया।

'मेरे साथ सफर कर रहे कई लोग आश्चर्यचकित थे'
लोकल ट्रेन में सफर को लेकर एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत के दौरान 28 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा "साथी यात्रियों को अच्छा लगता है कि उनके साथ सफर करने वाला लड़का भारत के लिए खेलता है। साउथ अफ्रीका से फ्लाइट की बिजनेस क्लास से सीधा ट्रेन की फर्स्ट क्लास में सफर कर रहा हूं और बस अब जल्दी से घर पहुंचना चाहता हूं। मेरे साथ ट्रेन के कम्पार्टमेंट में सफर कर रहे कई लोग आश्चर्यचकित थे कि भारतीय क्रिकेटर उनके साथ सफर कर रहा है। "

'पहले पालघर पहुंचने दें फिर सेल्फी लेते'
शार्दुल ने आगे बताया, "जो लोग मुझे ट्रेन में देख रहे थे वे सोच रहे थे कि क्या मैं सच में शार्दुल ठाकुर हूं या नहीं। कुछ कॉलेज के बच्चों ने मेरी फोटो गूगल पर सर्च की और निश्चिंत होने के बाद उन्होंने मुझसे सेल्फी के लिए पूछा। मैंने उनसे कहा कि पालघर पहुंचने दें फिर सेल्फी लेते हैं।"
|
अब लोग उड़ा रहे हैं मजाक
दरअसल श्रीलंका के खिलाफ निदहास ट्रॉफी के पहले ही मैच में शार्दुल ने अपने एक ओवर में कुसल परेरा के हाथों 27 रन लुटा दिए। जो भारत के लिए हार का सबब बन गए और श्रीलंका ने 175 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर मात्र 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।
Indian fans to Shardul Thakur#SLvIND #INDvSL #NidahasTrophy2018 pic.twitter.com/0dD2vk03Xr
— Parttime Engineer (@Parttime_Er) March 6, 2018
Shardul Thakur: 1st over 27 runs. Next 2 overs- only 7 runs.
— Faad Dunga BC (@naalaYUCK) March 6, 2018
All Indians now: pic.twitter.com/tBOVPbDYAD
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
