For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

बेहद रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने जापान को 3-2 से दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली। फीफा विश्वकप के नॉकआउट रोमांच में बेल्जियम और जापान के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। आखिरी समय तक चले इस रोमांचक मुकाबले में इंजुरी टीइम में गोल दागकर बेल्जियम ने जापान को बाहर का रास्ता दिखाया। बेल्जियम की टीम इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लीग मुकाबले के आखिरी मैच में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंची थी। ऐसे में इस मुकाबले में जापान के साथ उसकी कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद थी। वहीं अगर इसके मुकाबले जापान की बात करें तो बेल्जियम के खिलाफ मैच के दौरान जापान दबाव महसूस करना लाजमी माना जा रहा था क्योंकि जापान अपने दम पर नहीं, बल्कि अपनी अच्छी किस्मत के बल पर अंतिम-16 दौर में पहुंची थी। गौरतलब हो कि जापान के ही ग्रुप में शामिल कोलंबिया और सेनेगल के बीच हुए मैच के परिणाम ने कोच अकीरा निशिनो की टीम को प्रीक्वार्टर फाइनल में स्थान दिलाया था।


ऐसे रहा पहला हाफः अगर पहले हाफ की बात करें तो पहले हाफ में जापान की टीम ने बेल्जियम से कड़ा मुकाबला किया। वहीं इस मुकाबले में बेल्जियम ने ज्यादा बेहतर मौके बनाए लेकिन जापान भी मिले मौकों पर भरपूर कोशिश कर रहा था और बेल्जियम के हर मौके को वो नाकाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं बेल्जियम के स्टार रोमेलू भी पहले हाफ में उतने प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं। पहला हाफ खत्म होने पर लुकाकू और हेजार्ड गोल न कर पाने से निराश दिखे । पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सहीं।

दूसरे हाफ की स्थितिः दूसरे हाफ की शुरुआत जापान के लिए शानदार रही। बेल्जियम के जन वर्टोंगन जापान के जेनकी हारागुची को रोकने में असफल रहे। जेनकी हारागुची ने एक कोने से गेंद को जाल में डाल दिया और जापान को बढ़त दिला दी। वहीं इसके तुरंत बाद बेल्जियम इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि जापान ने स्कोर 2-0 कर दिया। शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए ये गोल 52वें मिनट में ताकाशी इनई ने दागा। वहीं इस मुकाबले में वापसी करते हुए बेल्जियम भी एक गोल करने में सफल रहा। उसके लिए जन वर्टोंगन ने 69वें मिनट में हेडर से गोल दागा। ये गोल शानदार ह़ेडर का नायाब नमूना था। पहला गोल दागने के पांच मिनट बाद ही बेल्जियम 2-2 से बराबरी करने में सफल रहा। ये गोल 74वें मिनट में सब्सिट्यूट मारौएन फेलेनी ने किया। वहीं इंजुरी टाइम के लिए अतिरिक्त 4 मिनट के खेल में नासेर चेडली ने अंतिम क्षणों में गोल कर जीत बेल्जियम की झोली में डाल दी. ये गोल 90 प्लस 4 मिनट में हुआ। एक और सब्सिट्यूट गोल करने में सफल रहा।

Story first published: Tuesday, July 3, 2018, 1:40 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+