VIDEO: जब वॉशरूम में ठुमके लगाते नजर आए शिखर धवन और हार्दिक पांड्या
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के साथ खेले गए दो टी20 मैच में धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। वहीं इस दौरे में उनका अगला मुकाबला 3 जुलाई से इंग्लैंड के साथ होना है जो अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं इस दौरे पर भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में विराट ने अपने साथियों के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो सभी घूमते नजर आ रहे थे अब एक और अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मस्ती करते दिख रहे हैं.।
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
डांस कर रहे हैं शिखर और पांड्याः दरअसल इस वीडियो में शिखर और हार्दिक डांस कर रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी वॉशरूम में नाच रहे हैं। दोनों एक इंग्लिश गाने पर शीशे के सामने नाच रहे हैं। शिखर धवन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। धवन ने लिखा कि, 'हमें डांस पसंद है, ये है महान डांसर्स की साझेदारी...हार्दिक पांड्या और मैं। गौरतलब हो कि इस समय शिखर धवन और हार्दिक पांड्या दोनों शानदार फॉर्म में खेल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम को दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
