SRHvDD: दिल्ली की उम्मीदों को झटका, हैदराबाद ने दी 7 विकेट से करारी शिकस्त
हैदराबाद। आईपीएल 11 का 36वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। जहां हैदराबाद ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए थे। दरअसल कॉलिन मुनरो की जगह डेनियल क्रिश्चियन और नदीम की जगह नमन ओझा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया लेकिन ये दोनों कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं हैदराबाद में भुवनेश्वर कुमारी की वापसी हुई थी लेकिन उन्हें भी एक विकेट नहीं मिला। भुवी को बासिल थंपी की जगह टीम में शामिल किया गया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही और ओपनिंग करने आए मैक्सवेल 1 रन बनाकर ही दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट हो गए। हालांकि उसके बाद पृथ्वी शॉ ने जरूर तूफानी पारी खेली। साथ ही कप्तान अय्यर ने भी तेजी से रन बनाए लेकिन उतना स्कोर खड़ा नहीं कर पाए जिसे डिफेंड किया जा सके। दिल्ली ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान विलियमसन 30 गेंदों में 32 रन और युसुफ पठान 12 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
यहां पढ़ें हैदराबाद बनाम दिल्ली का LIVE CRICKET SCORE:-
हैदराबाद की पारी-
- दिल्ली को सात विकेट से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया करारा झटका। हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान विलियमसन 30 गेंदों में 32 रन और युसुफ पठान 12 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
- रोमांचक स्थिति में पहुंचा मैच, मनीष पांडे 21 रन बनाकर आउट। 132 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। प्लंकेट ने लिया विकेट।
- हेल्स के बाद अमित मिश्रा ने शिखर धवन को किया बोल्ड, 30 गेंदों में 33 रन बनाकर हुए आउट। 86 के स्कोर पर हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा
- हैदराबाद का पहला विकेट गिरा, एलेक्स हेल्स 31 गेंदों में 45 रन बनाकर बोल्ड। अमित मिश्रा ने किया बोल्ड। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 76/1
- शिखर धवन-एलेक्स हेल्स की धमाकेदार पारी, मजबूत स्थिति में हैदराबाद। 6 ओवर के बाद स्कोर 61/0
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद, एलेक्स हेल्स और शिखर धवन क्रीज पर
दिल्ली की पारी-
- दिल्ली ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 164 रनों का लक्ष्य। अंत में विजय शंकर ने 13 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
- 134 के स्कोर पर दिल्ली को लगा पांचवा झटका, रिषभ पंत 18 रन बनाकर आउट। राशिद ने लिया विकेट।
- 133 के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, नमन ओझा 1 रन बनाकर रन आउट। राशिद ने किया रन आउट।
- 124 के स्कोर पर दिल्ली को लगा तीसरा झटका, अय्यर 44 रन बनाकर आउट। कौल ने लिया विकेट।
- 36 गेंदों में 65 रन बनाकर पृथ्वी शॉ आउट, 95 के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा। राशिद ने किया आउट।
- पृथ्वी शॉ ने 25 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
- पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी, 23 गेंदों में बनाए 48 रन। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 60/1
- दूसरे ओवर में गिरा दिल्ली का विकेट, मैक्सवेल 2 रन बनाकर रन आउट। संदीप शर्मा ने अपनी ही गेंद पर नॉन स्ट्राइक एंड पर किया आउट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली, ग्लेन मैक्सवेल और पृथ्वी शॉ क्रीज पर
- -----------------------------------------------------------------------------
- दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, नमन ओझा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, डैनियल क्रिश्चियन, लिआम प्लंकेट, अमित मिश्रा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (कीपर), भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
