आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स के 72 रन पर 3 विकेट गिरे (लीड-2)

By Staff

रोहित शर्मा और एंड्रयू सायमंड्स क्रमश: 09 और 01 रन बनाकर खेल रहे थे।

पारी की सधी शुरुआत करते हुए डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एस. श्रीसंत ने रोमेश पोवार के हाथों कैच करवाया। इसके बाद हर्शेल गिब्स का विकेट गिरा। वह 13 गेंद 13 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर माहेला जयवर्धने को कैच थमा बैठे।

इसके बाद तिरूमल्लतेसी सुमन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। उन्हें विल्किन मोटा ने जयवर्धने के हाथों लपकवाया।

इससे पहले स्थानीय डी बियर्स डायमंड ओवल मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

आठ टीमों की अंकतालिका में डेक्कन अब तक खेले आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे और पंजाब नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, May 9, 2009, 4:49 [IST]
Other articles published on May 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+