Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आरसीबी के इस खिलाड़ी के बर्थ डे विश का अनुष्का शर्मा ने दिया कुछ इस तरह से जवाब

नई दिल्ली। आईपीएल में एक तरफ जहां अब मुकाबला आर या पार की स्थिति तक पहुंच गया है वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ी अक्सर मैदान के बाहर मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुए रोमांचक मुकाबले को भला कौन भूल सकता है। इस मुकाबले में जहां आरसीबी की टीम ने मुंबई को करारी शिकस्त दी वहीं मुंबई के लिए आईपीएल में आगे की राह भी मुश्किल हो गई। दरअसल इस दिन कोहली की जीत भी सही मायने में बहुत जरूरी थी जिसका एक कारण तो उनका आईपीएल में आगे का सफर था वहीं दूसरी ओर विराट की पत्नी अनुष्का का जन्मदिन भी था। ऐसे में अपनी पत्नी के लिए जीत का तोहफा देने के लिए भी आरसीबी को यह मैच जीतना बहुत जरूरी था। 1 मई को अनुष्का के जन्मदिन पर लगभग सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन आरसीबी के एक खिलाड़ी ने अनुष्का को ऐसा संदेश भेजा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अनुष्का को भी खासा पसंद आ रहा है।

मनदीप से ने कुछ यूं किया विशः दरअसल अपने जन्मदिन के दिन अनुष्का बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही मौजूद थी क्योंकि इस दिन आरसीबी और मुंबई इंडियंस का मैच था। ऐसे में भला अनुष्का विराट का हौसला बढ़ाने में कैसे पीछे रह सकती थी। आरसीबी के एक खिलाड़ी मनदीप सिंह ने अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा की भाभी जी को जन्मदिन मुबारक हो, उन्होंने आगे लिखा की भाभी जी आप न केवल एक बेहतर अभिनेत्री हैं बल्कि एक बेहतर इंसान भी हैं। आप हमेशा खुश रहें। उन्होंने अनुष्का की एक तस्वीर भी साझा की।

अनुष्का ने कुछ इस तरह दिया जवाबः मनदीप के इस प्यार भरे मैसेज का जवाब देते हुए अनुष्का ने भी मनदीप को मैंडी नाम से संबोधित करते हुए धन्यवाद कहा। गौरतलब हो की विराट कोहली से शादी के बाद पहली बार अनुष्का ने उनके साथ जन्मदिन मनाया,ऐसे में जीत का तोहफा देकर विराट ने इस दिन को खास बना दिया था। इसके बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कोहली की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें विराट उन्हें केक खिला रहे थे।

Story first published: Thursday, May 3, 2018, 12:38 [IST]
Other articles published on May 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+