यूनुस ने कहा, ट्वेंटी-20 विश्व कप में चमक दिखाएंगे अफरीदी और अख्तर
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा कि भले ही चयनकर्ता अख्तर और अफरीदी के बारे में कुछ भी कहते हों लेकिन वह हाल ही में आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 श्रृंखला में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं।
यूनुस ने कहा, "लोग खासतौर अख्तर पर निशाना साधते हैं लेकिन मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि वह फिटनेस के लिहाज से अपने असल रंग में लौट रहे हैं। इंग्लैंड के माहौल में वह हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। पिछली श्रृंखला अफरीदी के लिए बेहतरीन रही है। उन्होंने अपने खेल के जरिए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।"
यूनुस ने टीम में फूट की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि टीम में फूट पड़े, वही ऐसी बातें फैला रहे हैं।
यूनुस ने कहा, "हमारी एकता कायम है। फूट की बात बेबुनियाद है। हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इसी का नतीजा है कि हम दो एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच जीतने में सफल रहे। रणनीति में चूक के कारण हम श्रृंखला नहीं जीत सके जिसका मुझे सबसे अधिक अफसोस है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications