मयंक अग्रवाल की शादी में लोकेश राहुल ने लूटी महफिल, देखिए कौन-कौन हुआ शामिल
नई दिल्ली। आईपीएल का दौर अब समाप्त हो चुका है ऐसे में अब सभी खिलाड़ी मस्ती के साथ-साथ आने वाले सीरीज की तैयारियों में भी जुट गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने इसी बीच शादी भी रचा ली है नाम है मयंक अग्रवाल। गौरतलब हो की मयंक आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। ऐसे में उनकी शादी में कर्नाटक और पंजाब में साथी रहे खिलाड़ी केएल राहुल भी उनकी शादी में शिरकत करने पहुंचे और जनकर मस्ती की। गौरतलब हो की मयंक ने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही अशिता शूद से रविवार को शादी की। इस शादी में कई खिलाड़ियों ने शिरकत की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे केएल राहुल।
|
अलग अंदाज में दिखे केएल राहुल
केएल राहुल ने हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया था। केएल राहुल अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी केएल राहुल इस समारोह में भी अलग अंदाज में दिखे और उन्होंने कुर्ता पैजामा के साथ एक वेस्टकोट पहना था जिसके मैचिंग की उन्होंने एक टोपी भी पहन रखी थी।
|
तस्वीर ने मचाई धूम
सोशल मीडिया पर राहुल के इस लुक को काफी सराहा जा रहा है। केएल राहुल फैंस क्लब नामक ट्विट अकाउंट से इसे शेयर किया गया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।गौरतलब हो कि इस सीजन आईपीएल में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन था और उन्होंने 659 रन इस सीरीज में बनाए थे।
|
मयंक ने अशिता को किया था प्रपोज
गौरतलब हो की रणजी के मुकाबले में शानदार रन स्कोर करने के बाद मयंक अग्रवाल ने अशिता को प्रपोज किया था। और इस साल की शुरुआत में ही दोनों ने सगाई भी की थी। गौरतलब हो की भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से मयंक का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए भी हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
