बेंगलुरु FC ने रचा इतिहास, AFC कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय क्लब टीम बनी
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरू एफसी ने एफसी कप के मुकाबले में विरोधी जोहोर दारूल ताजिम एफसी को 3-1 से हराकर भारतीय फुटबॉल में बुधवार को नया अध्याय लिख दिया है।
जेएनयू: VC, रजिस्ट्रार समेत कई अधिकारियों को बनाया बंधक !
घरेलू दर्शकों के बीच कांतीराव स्टेडियम में एएफसी कप के दूसरे चरण के इस सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने के साथ ही बेंगलुरू एफसी फाइनल में पहुंच गई है। आपको बता दें कि मलेशिया की जोहोर दारूल ताजिम एफसी पिछली बार की चैंपियन टीम थी।
भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन का इस्तेमाल पाक को अलग-थलग करने को किया: चीनी मीडिया
इन दोनों टीमों ने जोहोर बाहरू में खेले गए पहले चरण के फुटबॉल मुकाबलों में एक-एक से बराबरी की थी। इस तरह से कुल 4-2 की बढ़त के साथ बेंगलुरू की टीम का फाइनल टिकट कट गया।
आईसीयू के गार्ड ने मेरी बात मानी होती, तो मां जिंदा होतीं
यह जीत इसलिए बहुत स्पेशल है क्योंकि इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना पाने वाली बेंगलुरू एफसी पहली क्लब टीम है। बेंगलुरू के लिए सुनील छेत्री ने 41वें व 67वें मिनट में गोल किए।
इसके साथ ही एक गोल 67वें मिनट में जुआन एटोनियो ने दागा। जबकि दारूल ताजिम की तरफ से इकलौता गोल 11वें मिनट में शफिक रहीम ने किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

