आईपीएल : राजस्थान ने मुंबई को दिया 146 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
राजस्थान रॉयल्स टीम ने सात विकेट खोकर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से रॉब क्वीनी व रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। रॉब क्वीनी ने 40 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 32 गेंदों पर 42 रन बनाए, इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है।
ग्रीम स्मिथ 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए जबकि युसूफ पठान ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। सिद्धार्थ चिटनिस केवल छह रन ही बना पाए।
दोनों टीमों का यह 12वां मैच है। मुंबई टीम ने पांच जीत और पांच हार के साथ 11 अंक जुटाए हैं जबकि राजस्थान ने भी इतनी ही जीत और हार के साथ 11 अंक जुटाए हैं।
दोनों टीमों का एक-एक मैच बेनतीजा रहा है। बेहतर रन रेट के आधार पर मुंबई की टीम आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि राजस्थान फिलहाल छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications