Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-श्रीलंका बोर्ड एकादश अभ्यास मैच बेनतीजा समाप्त

इस मैच में हालांकि बोर्ड एकादश टीम ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने पहुंची भारतीय टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के बूते बौना साबित कर दिया। बोर्ड एकादश टीम ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 514 रन बनाकर घोषित कर दी थी जबकि भारत ने युवराज सिंह ( 118) और गौतम गंभीर (89) की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अपनी पहली पारी में 291 ही बना सकी थी।

श्रीलंका की ओर से असंथा मेंडिस ने 67 रन देकर छह भारतीय बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी। वीरेंद्र सहवाग (18), राहुल द्रविड़ (11), सचिन तेंदुलकर (4), वी.वी.एस. लक्ष्मण (6) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (10) जैसे दिग्गज बुरी तरह फ्लाप रहे।

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को बोर्ड एकादश टीम ने अपनी दूसरी पारी में लाहेरू थिरिमान्ने (102) के शानदार शतक और दिनेश चांडीमल (69) के अर्धशतक की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए थे। भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट लिए।

भारतीय टीम ने इस मैच के जरिए मिले अभ्यास के मौके को गंवा दिया जबकि श्रीलंका खिलाड़ियों ने इसका भरपूर लाभ उठाया। भारत के लिए एकमात्र अच्छी खबर यह रही कि खराब फार्म के कारण टीम से बाहर किए जाने के बाद वापसी करने वाले युवराज सिंह ने 118 रनों की बेशकीमती पारी खेलकर अपने बल्ले का मुंह खोला।

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 18 जुलाई से गॉल में खेला जाना है। यह मैच श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथया मुरलीधरन का आखिरी टेस्ट मैच होगा। इस मैच के बाद मुरली टेस्ट मैचों से संन्यास ले लेंगे। मुरली ने टेस्ट मैचों में 792 विकेट चटकाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+