'अनुशासनहीन' राइडर की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से छुट्टी
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक राइडर को फिलहाल वेस्टइंडीज के साथ शनिवार को खेले जाने वाले चौथे एकदिवसीय मैच के लिए ही बाहर किया गया है।
एक मैच के लिए बाहर करने के अलावा अनुशासनात्मक समिति ने राइडर पर जुर्माना भी लगाया है। एनजेडसी के मुताबिक चौथे मैच के लिए मैथ्यू सिनक्लेयर को स्थानापन्न के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
पिछले 12 महीनों में यह दूसरा मौका है, जब 24 वर्षीय राइडर को देर रात तक शराब पीने के बाद टीम का अनुशासन भंग करने के कारण सजा मिली है।
पिछले साल फरवरी में उन्होंने शराब के नशे में क्राइस्टचर्च नाइट क्लब के दरवाजे पर मुक्के पर प्रहार कर दिया था, जिसके कारण उनके हाथ की कई हड्डियां टूट गई थीं। ऑपरेशन के बाद ही राइडर को इस परेशानी से निजात मिल सकी थी।
एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने कहा, "एक साल के भीतर इस तरह की घटना होना सचमुच दुखदाई है। मैं महसूस कर रहा था कि टीम में वापस आने के बाद से राइडर के खेल और व्यवहार में काफी सुधार आया है लेकिन इस घटना ने मेरे भरोसे को तोड़ दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications