वूल्मर की मौत का फिक्सिंग से वास्ता नहीं : पत्नी
हाल के दिनों में मैच फिक्सिंग विवाद के तूल पकड़ने के बाद तमाम वेबसाइट पर इस तरह के कयास शुरू हो गए थे कि वूल्मर की मौत का सीधा ताल्लुक मैच फिक्सिंग से था। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज में हुए वर्ष 2007 के विश्व कप के दौरान जमैका के एक होटल में वूल्मर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह 2004 में पाकिस्तानी टीम के कोच बने थे।
आस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' से फोन पर बातचीत में गिल ने कहा, "मेरे पति की मौत से जुड़े मामले में हमें पूरे साक्ष्य दिए गए थे। जमैका पुलिस पूरी जांच और पूछताछ करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि उनकी (वूल्मर) की हत्या नहीं हुई थी।"
उन्होंने कहा, "पुलिस ने इस मामले में 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। इस मामले की पूरी जांच की गई थी। हम जांच के नतीजे से संतुष्ट थे। हाल के दिनों की अफवाहों से हम सहमत नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications