आत्मकथा में कही बातों का अफसोस नही : गिब्स
समाचार पत्र 'केप टाइम्स' के अनुसार बुधवार रात अपनी इस पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर गिब्स ने कहा, "मैंने अपनी आत्मकथा लिखते वक्त पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता बरती। मैं यह भी जानता था कि इस पुस्तक को लेकर हंगामा होगा। जो लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वे अखबारों की खबरों के आधार पर ऐसा कर रहे हैं। अगर वे इस पुस्तक को पढ़ेंगे तो उनकी प्रतिक्रया अलग तरह की होगी।"
दाएं हाथ के इस धुरंधर बल्लेबाज ने कहा, "जो बातें मैंने आज लिखी हैं, वो संन्यास लेने के बाद भी कर सकता था। मेरी किताब अभी आई है। मेरा पूरा क्रिकेट करियर दिलचस्प रहा है। मैंने उन्ही बातों का जिक्र किया है जिसके बारे में लोग मुझसे पूछा करते थे।"
गिब्स ने अपनी आत्मकथा में कई सनसनीखेज बातें कहीं हैं। उन्होंने लिखा है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी विदेशी दौरों में यौन सम्बंध, मादक पदार्थो के सेवन में लिप्त रहे हैं। इस दौरान अभद्रता भी चरम पर थी और टीम में कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के दबदबे के कारण जूनियर खिलाड़ियों को भी इस दौरान बहुत कुछ सहना पड़ा। उन्हों 90 के दशक का विशेष तौर पर जिक्र किया है।
उन्होंने इसमें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की ओर से की गई कथित गुटबाजी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि स्मिथ ने टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों जैक्स कैलिस, एबी डीविलियर्स और मार्क बाउचर के साथ मिलकर खुद को इतना ताकतवर बना लिया था कि उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल सकता था।
इस पूरे प्रकरण पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स एसोसिएशन के प्रमुख टोनी आयरिस ने कहा, "हमने इस मामले पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (बोर्ड) के मुख्य कार्यकारी गेराल्ड मजोला से बातें की है लेकिन अब तक सीएसए ने इस किताब को नहीं पढ़ा है। इस पर अंतिम फैसला किताब पढ़ने के बाद ही लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications