आईपीएल : बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। इस मैच के जरिए आईपीएल के दूसरे संस्करण के सेमीफाइनल में खेलने वाली तीसरी और चौथी टीमों का फैसला होगा। दिल्ली डेयर डेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं लेकिन अंतिम दो स्थानों के लिए तीन टीमों के बीच होड़ है। इनमें डेक्कन और बैंगलोर के अलावा पंजाब किंग्स इलेवन भी शामिल है।
डेक्कन और बैंगलोर की टीमों ने 13-13 मुकाबलों से 14-14 अंक जुटाए हैं जबकि पंजाब की टीम ने 14 मैचों से इतने ही अंक जुटाए हैं। कुल रेट के लिहाज से डेक्कन काफी बेहतर स्थिति में है। रन रेट के आधार पर ही बैंगलौर भी पंजाब से ऊपर है लेकिन यह मैच बुरी तरह हारने की सूरत में उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
ऐसी स्थिति में पंजाब के लिए अब भी उम्मीदें कायम है लेकिन इसके लिए उसे न चाहते हुए ही सही लेकिन डेक्कन के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करनी होगी क्योंकि बैंगलोर की करारी शिकस्त उसकी किस्मत का दरवाजा खोल सकती है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications