Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज : 'हॉरिट्ज को टीम में नहीं लेने का फैसला गलत था'

केनिंग्टन ओवल की पिच पहले दिन से ही स्पिनरों को मदद कर रही थी। इसी का फायदा उठाकर इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान ने मैच में आठ विकेट चटकाए। दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के चार तेज गेंदबाज तमाम कोशिशों के बावजूद अपनी टीम की हार नहीं टाल सके।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 197 रनों से हराकर एशेज श्रृंखला पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने 2005 के बाद पहली बार एशेज श्रृंखला जीती है।

पोंटिंग ने कहा, "हॉरिट्ज को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करना गलत फैसला था। मैच से पहले हमने सोचा था कि हमारे तेज गेंदबाज इंग्लैंड के 20 विकेट चटकाने में सफल रहेंगे लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि केनिंग्टन ओवल की पिच पहले दिन से ही स्पिनरों को मदद पहुंचाने लगेगी। इंग्लैंड टीम को भी इसका अंदाजा नहीं। अगर ऐसा होता तो मेजबान टीम दो स्पिनरों के साथ खेलती।"

विशेषज्ञ स्पिनर को टीम में शामिल करने की जगह आस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क और मार्कस नार्थ जैसे अनियमित गेंदबाजों पर भरोसा जताया। नार्थ ने पहले तीन मैचों में 10 विकेट चटकाए थे लेकिन निर्णायक मुकाबले में वह बुरी तरह नाकाम रहे।

अपने फैसले को लेकर नील्सन ने कहा, "हमने सोचा था कि यह विकेट चौथे और पांचवें दिन स्पिनरों को मदद पहुंचाएगी। मेरा मानना था कि पहले तीन दिन तेज गेंदबाजों के लायक होंगे लेकिन हमारा आकलन गलत निकला और इसी का खामियाजा हमें हार के रूप में भुगतना पड़ा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+