पहले मुकाबले में शुक्रवार को लुकास सेरमे ने भारत के आदित्य जगताप को हरा दिया था जिसके बाद फ्रांस ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। रमित टंडन ने डेमियन वोलैंड को हराकर स्कोर बराबर कर दिया।
भारत की ओर से रवि दीक्षित का मुकाबला निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने ऑर्थर मोनेऊ को बड़ी आसानी से मात दे दी और नतीजा 2-1 से भारत के पक्ष में रहा था। भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।