खुलासा: कराची किंग्स के मालिक ने बताया कैसे एक खिलाड़ी की वजह से टला PSL 2020
नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी का रूप ले चुकी घातक कोरोना वायरस बीमारी के चलते अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जबकि एक लाख से ज्यादा लोग मौत का निवाला बन गये हैं। इस महामारी की वजह से लगभग सबकुछ रुक सा गया है। जब यह महामारी चीन से निकलकर अन्य देशों की और बढ़़ रहा था तो इस दौरान खेल जगत में क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से कई सारे टूर्नामेंट को रद्द करने या स्तिथि अनुकूल होने तक के लिये टालने का फैसला किया था, इन रद्द किये गये टूर्नामेंट में से एक पहली बार पाकिस्तान में आयोजित होने वाला पीएसएल भी शामिल था।
और पढ़ें: भारत के साथ मैच नहीं होने से पाकिस्तान को हुआ इतने करोड़ का नुकसान
अपने आखिरी चरण में पहुंच चुके पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को स्थगित करने का फैसला अचानक लिया गया था। पीसीबी ने अन्य क्रिकेट बोर्ड की तुलना में पीएसएल को स्थगित करने में 2 हफ्ते की देरी लगाई और कुछ मैच खाली स्टेडियम में भी आयोजित कराये। अभी तक पीएसएल को अचानक रद्द करने के पीछे अचानक से इसके मरीजों की संख्या में तेजी माना जा रहा था लेकिन अब इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली फ्रैंचाइजी कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने इसके पीछे के सही कारणों से पर्दा उठाया है।
और पढ़ें: ICC इवेंटस की मेजबानी चाहता है पाकिस्तान, यूएई के साथ करेगा आयोजन

इस विदेशी खिलाड़ी की वजह से टला पीएसएल
कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीएसएल के सफल आयोजन के आखिरी चरण में पहुंच चुका था जहां टीमों को 2 लीग मैच और प्लेऑफ खेलने थे और पीसीबी इसे दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने वाला था। लेकिन तभी जानकारी मिली की एक विदेशी खिलाड़ी में संदिग्ध रूप से कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं जिसकी वजह से इस लीग को आनन-फानन में रोकना पड़ा। सलमान इकबाल ने बताया कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड का दिग्गज बल्लेबाज एलेक्स हेल्स है।

खुद सलमान को किया था मैसेज
कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि एलेक्स हेल्स ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें रात के 2 बजे मैसेज के जरिये जानकारी दी थी।
बीबीसी से बात करते हुए सलमान ने कहा, 'पाकिस्तान में तब रात के 2 बज रहे थे। हमें एलेक्स हेल्स का मेसेज मिला जिसमें लिखा था- बॉस, मुझे कोरोना वायरस के लक्षण हैं और मुझे लगता है कि आपको सभी टेस्ट कराने चाहिए।'

पूरी टीम का कराया गया टेस्ट
उल्लेखनीय है कि पीएसएल में एलेक्स हेल्स कराची किंग्स की टीम का हिस्सा थे। इस खबर की जानकारी मिलते ही सलमान ने कोच डीन जोंस को कॉल किया और बात करके पूरी टीम का टेस्ट कराने का फैसला किया। इतना ही नहीं इस खबर के चलते सभी खिलाड़ी इतना डर गए थे कि अगले ही दिन हमें इस टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा, 'हम सभी डर गए थे। हमने कहा कि जब आपको (हेल्स) लक्षण थे तो खुद को अलग रखना चाहिए था। मैंने अपने डॉक्टर से लंदन में कहा था कि वह उनके पास जाकर टेस्ट करे लेकिन यह हो नहीं सका।'

देश लौटने के बाद जानें क्या बोले थे हेल्स
हेल्स ने बाद में कहा था पाकिस्तान में लीग बीच से लौटने के बाद बुखार और लगातार सूखी खांसी के कारण उन्होंने खुद को अलग रखने का फैसला किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टिप्पणी के बारे में हेल्स ने कहा था कि अन्य विदेशी खिलाड़ियों की तरह वह भी कोविड-19 के महामारी घोषित करने के बाद पीएसएल को बीच में छोड़ स्वदेश लौट आए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
