Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी की 16वीं सालगिरह पर सहवाग ने पत्नी को मजेदार तरीके से किया विश

नई दिल्ली। कभी मैदान पर अपने विस्फोटक अंदाज के लिये मशहूर रहे भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आजकल सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट और हाजिरजवाबी के लिये जाने जाते हैं। फैन्स के बीच सहवाग का क्रेज आज भी उसी तरह बरकरार है। क्रिकेट में बतौर कॉमेंटेटर वापसी करने वाले वीरेंद्र सहवाग की शादी के 16 साल पूरे हो जाने के मौके पर वीरू ने अपने फैन्स के साथ शादी की कुछ पुरानी यादों को ताजा किया है। उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र सहवाग ने 22 अप्रैल 2004 को पत्नी आरती अहलावत के साथ शादी की थी।

शादी की 16वीं सालगिरह के मौके पर वीरू ने सोशल मीडिया पर अपना मजेदार अंदाज बरकरार रखा और 2 तस्वीरें शेयर करते हुए बेहद मजाकिया ढंग से अपनी पत्नी आरती अहलावत को मुबारकबाद दी।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते इन 5 खिलाड़ियों के लिए बंद हो सकते भारतीय टीम के दरवाजे

इस पोस्ट को शेयर करते हुए वीरू ने कैप्शन में लिखा,'ये तस्वीरें सिर्फ एक याद दिलाती हैं कि कैसे हम एक-दूसरे के गले पड़े। धन्यवाद @AartiSehwag, विवाहित जीवन के 16 साल। आपकी वजह से, एक आर्कीआलजिस्ट की तरह महसूस करता हूं। जितना हम इस रिश्ते में बढ़ रहे हैं, आपके प्रति मेरी रूचि उतनी गहरी होती जा रही है। हैप्पी वेल्डिंग अनी बरसी बीवी जी!'

सहवाग की यह पोस्ट उनके फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है और शादी की 16वीं सालगिरह पर उन्होंने भी वीरू को ढेरों बधाईयां दी।

और पढ़ें: वसीम जाफर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टी20 XI टीम, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को मिली जगह

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बचपन की दोस्त आरती अहलावत के साथ 22 अप्रैल 2004 को शादी की थी। दोनों के बीच बचपन से ही दोस्ती थी। सहवाग ने पहले खुद ही एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने 2002 में आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया था जिसे आरती ने सच समझकर तुरंत हां कह दिया था।

आपको बता दें कि पहले इस शादी के लिये सहवाग का परिवार राजी नहीं थी लेकिन बाद में दोनों परिवारों ने हां कर दी। आज के समय में सहवाग के 2 बेटे हैं- आर्यवीर और वेदांत।

और पढ़ें: असहाय बच्चों की मदद के लिये अपना विश्व कप बैट नीलाम कर रहे हैं केएल राहुल

देखें पोस्ट:

Story first published: Thursday, April 23, 2020, 15:08 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+