Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद: 'पाकिस्तान के लगभग हर मैच फिक्स'

लंदन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज यासिर हमीद के हवाले से मैच फिक्सिंग विवाद में नया खुलासा हुआ है। हमीद का दावा है कि पाकिस्तान के लगभग हर मैच फिक्स होते हैं।

ब्रिटिश समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के ने रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मसार करने वाला खुलासा किया। अखबार ने इस बार हमीद के माध्यम से दावा किया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी ज्यादातर मैचों फिक्सिंग करते हैं। इसी अखबार ने पिछले दिनों अपने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए मैच फिक्सिंग का खुलासा किया था।

अखबार ने इस बार भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें हमीद पाकिस्तानी क्रिकेट के काले पहलू को बयां करते दिख रहे हैं। इसमें हमीद ने कहा, "वे (आरोपी खिलाड़ी) एक बार पकड़े गए हैं। परंतु वे लोग लगभग हर मैच में फिक्सिंग करते थे। खुदा जानता है कि वे आगे क्या करने वाले थे। मुझे बहुत गुस्सा आता है क्योंकि मैं अपना बेहतरीन खेल दिखा रहा हूं जबकि वे जानबूझकर हार रहे हैं।"

हाल के फिक्सिंग मामले में पाकिस्तानी टीम के तेज गंदबाजों मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के अलावा टीम के कप्तान सलमान बट्ट भी आरोपी हैं। इन तीनों को टीम से बाहर भी किया जा चुका है और इनके खिलाफ जांच चल रही है। इसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल का भी नाम सामने आया था।

उल्लेखनीय है कि 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा ही किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में कथित सटोरिए मजहर माजिद ने इस समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+