Asian Games 2018: छोटी उम्र में बड़ा धमाल! 15 साल के शार्दुल ने लगाया चांदी पर निशाना
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या को 17 पर पहुंचा दिया है। दिन का पहला पदक टेनिस में अंकिता रैना के दिलाने के बाद यह दिन का दूसरा पदक है। महज 15 साल के शार्दुल की प्रतिभा का लोहा दुनिया ने माना है।
A 15-year-old wonder boy won a Silver medal in the Men's Double Trap #Shooting event today! The boy was #ShardulVihan who won #TeamIndia it's 4th Silver medal at #AsianGames2018! #WellDone @ShardulVihan 🇮🇳👏👏 The country is mighty proud of your achievement!#IAmTeamIndia pic.twitter.com/uy8K8s4tzA
— Team India (@ioaindia) August 23, 2018
शार्दुल के पांव पालने में दिख गए थे।61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2017 में 14 साल की उम्र में शार्दुल विहान ने एक ही दिन में चार गोल्ड मेडल जीतकर सभी को चौंका दिया था। शार्दुल ने सीनियर और जूनियर पुरुष डबल ट्रैप में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में चार गोल्ड मेडल जीते थे। शार्दूल विहान को पहली बड़ी जीत 9 साल की उम्र में नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में मिली थी। उन्होंने 2012 में अपनी पहली ही चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। वे उसी साल नेशनल जूनियर में खेलना चाहते थे, पर 12 साल से कम उम्र होने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल सका।
तीन साल के इंतजार के बाद 2015 में उनका सलेक्शन नेशनल जूनियर टूर्नामेंट के लिए हुआ।
शार्दुल 7 साल के थे जब उनके पिता उन्हें राइफल एसोसिएशन के कोच वेदपाल सिंह से मिलवाने ले गए। दीपक बताते हैं, "इसकी उम्र देखकर वे बोले- अभी बहुत छोटा है, थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा। शार्दूल वेट की वजह से उम्र से थोड़ा ज्यादा लगता था। वेदपाल जी ने उसे राइफल उठाकर निशाना लगाने के लिए कहा। इसने बड़े आराम से राइफल उठाई और टारगेट की ओर तान दी। यह देखकर कोच भी सिखाने के लिए राजी हो गए।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
