एशिया कप : भारतीय टीम की तेज शुरूआत (लीड-5)
भारतीय टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं। गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले वीरेंद्र सहवाग 10 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि गौतम गंभीर ने 15 रन बनाए हैं। 10 रन अतिरिक्त के तौर पर बने हैं।
इससे पहले, सहवाग (4/6) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम बांग्लादेश की पारी 34.5 ओवरों में 167 रनों पर समेट दी।
बांग्लादेश का छठा विकेट 160 रन के कुल योग पर गिरा था लेकिन इसके बाद सहवाग की गेंदों के कहर के आगे पूरी टीम सात रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।
भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने दो विकेट लिए जबकि प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने एक-एक विकेट बांटे।
बांग्लादेश की टीम ने 160 रन के कुल योग तक सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल, मोहम्मद अशरफुल, इमरुक कायेस, मुश्फिकुर रहीम, सकीबुल हसन और महमुदुल्लाह के विकेट गंवाए थे।
इसके बाद नईम इस्लाम (3), सुहरावादी सुवो (4), सैफुल इस्लाम (0) और सैयद रसेल (0) पेवेलियन लौटे। मशरफे मुर्तजा चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
बांग्लादेश की टीम ने तमीम इकबाल के रूप में पहला विकेट गंवाया था। तमीम दाम्बुला के रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे।
तमीम को प्रवीण ने सुरेश रैना के हाथों कैच कराया। उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
बांग्लादेश का यह विकेट 35 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अशरफुल और इमरूल कायेस ने कुल योग को 81 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर अशरफुल को आशीष नेहरा ने प्रवीण के हाथों कैच करा दिया।
अशरफुल ने 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। कायेस 37 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। मुश्फिकुर ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास ज्यादा देर तक नहीं चल सका।
कप्तान सकीबुल ने सात रन बनाए। जाहिर तौर पर इससे बांग्लादेश की टीम को निराशा हाथ लगी होगी। हालांकि महमुदुल्लाह ने 23 रन जोड़े लेकिन इसके लिए वह काफी देर तक संघर्ष करते रहे। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए।
एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने अपना आखिरी खिताब 1995 में जीता था। पिछले 15 वर्षों से भारतीय टीम को खिताब की तलाश और अब देखना यह है कि क्या धौनी की कप्तानी में यह टीम दोबारा यह खिताब जीत पाएगी या नहीं?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications