KKRvKXIP क्रिस गेल की तूफानी पारी, पंजाब ने केकेआर को 9 विकेट से हराया
कोलकाता। आईपीएल-11 का 18वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। जहां पंजाब वे केकेआर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में केवल एक बदलाव हुआ। मोहित शर्मा की जगह अंकित राजपूत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। केकेआर की तरफ से ओपनर क्रिस लिन ने 41 गेंदों में 74 रन बनाए। लिन ने 6 चौके व 4 छक्के लगाए। लिन के अलावा उथप्पा ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। उथप्पा ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए। कप्तान कार्तिक ने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुए 28 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। पंजाब की तरफ से बरिंदर सरन और एंड्रयू टाई ने दो-दो विकेट लिए। अश्विन और रहमान को एक-एक विकेट मिला।
जीत के लिए 192 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए ओपनर केएल राहुल और क्रिस गेल ने तूफान मचा दिया। जब 8.2 ओवर में पंजाब का स्कोर 96/0 था तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा। बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार उसे जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य मिला है। कुल मिलाकर अब पंजाब को जीत के लिए 28 गेंदों में 29 रन बनाने थे क्योंकि 96 रन वे पहले ही बना चुके थे। फिर क्या था। गेल ने पहले छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की और उसके बाद केएल राहुल ने 24 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। हालांकि राहुल फिनिश नहीं कर सके और 27 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद गेल ने अनौपचारिकताओं को पुरा कर दिया। पंजाब ने 11 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। गेल 38 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ पंजाब प्वाइंट टैली में नंबर वन टीम बन गई है।
यहां पढ़ें KKRvKXIP का LIVE CRICKET SCORE:-
पंजाब की पारी-
- क्रिस गेल की तूफानी पारी, पंजाब ने केकेआर को 9 विकेट से हराया 11.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य।
- तूफानी फिफ्टी लगाकर आउट हुए राहुल, पंजाब को चाहिए 9 रन। नरेन ने लिया विकेट।
- गेल के बाद राहुल ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, राहुल ने 24 गेंदों में फिफ्टी लगा दी है।
- क्रिस गेल ने मैच शुरू होते ही पहली ही गेंद पर लगाया छक्का। इसी के साथ गेल ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी जड़ दी है।
- 8 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा मैच। 13 ओवर में पंजाब को जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य मिला है। कुल मिलाकर अब पंजाब को जीत के लिए 28 गेंदों में 29 रन चाहिए।
- बारिश के कारण रुका मैच, मजबूत स्थिति में पंजाब का स्कोर 8.2 ओवर के बाद 96/0, क्रिस गेल (27 गेंदों में 49 रन) और केएल राहुल (23 गेंदों में 46 रन) बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं।
- क्रिस गेल-राहुल की तूफानी पारी, पंजाब का स्कोर 50 के पार
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब। राहुल-गेल क्रीज पर
केकेआर की पारी-
- केकेआर ने पंजाब को जीत के लिए दिया 192 रनों का लक्ष्य
- 186 के ही स्कोर पर केकेआर का सातवां विकेट गिर, करन 1 रन बनाकर आउट। टाई ने झटका दूसरा विकेट।
- 186 के स्कोर पर केकेआर का छठा विकेट गिरा, कप्तान कार्तिक 53 रन बनाकर आउट। सरन ने लिया विकेट।
- 159 के स्कोर पर केकेआर का पांचवा विकेट गिरा, रसेल 10 रन बनाकर आउट। सरन ने लिया विकेट।
- 147 के स्कोर पर केकेआर को लगा बड़ा झटका, क्रिस लिन 41 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट। टाई ने लिया विकेट।
- क्रिस लिन ने जड़ी अपने आईपीएल करियर की चौथी फिफ्टी, 30 गेंदों में बनाए 51 रन।
- 85 के स्कोर पर केकेओर को लगा तीसरा झटका, नितीश राना 3 रन बनाकर रन आउट।
- 78 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, धमाकेदार पारी खेलकर उथप्पा बने अश्विन का शिकार। 23 गेंदों में बनाए 34 रन।
- उथप्पा-लिन की धमाकेदार पारी, केकेआर का स्कोर 100 के करीब। 8 ओवर के बाद स्कोर 78/1
- 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 42/1, क्रिस लिन और उथप्पा क्रीज पर।
- केकेआर का पहला विकेट गिरा, 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए सुनील नरेन। मुजीब ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, नरेन-लिन क्रीज पर
- ------------------------------------------------------------------------------------------
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, बरिंदर सरन, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर/कप्तान), आंद्रे रसल, शुभमन गिल, टॉम करन, पियुष चावला, शिवम मावी, कुलदीप यादव।
- किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। मोहित शर्मा की जगह अंकित राजपूत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
