दुबई में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी लीग का आयोजन कराएगा पाकिस्तान
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के एक सूत्र ने बताया कि इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इसका आयोजन दिसंबर में दुबई स्पोर्ट्स सिटी में होगा।
श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर मार्च 2009 में लाहौर में हुए आतंकवादी हमले के बाद से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय टीम पाकिस्तान में खेलने को राजी नहीं है।
यही कारण है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के साथ अपनी घरेलू टेस्ट श्रृंखला जहां इंग्लैंड में खेल रही है वहीं पीएचएफ को दुबई में लीग का आयोजन कराने के बारे में सोचना पड़ रहा है।
पीएचएफ के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा है कि हॉकी लीग के लिए दुबई स्पोर्ट्स सिटी के अधिकारियों के साथ करार किया जा चुका है।
पीएचएफ के मुताबिक इस लीग में भारत, जर्मनी, हॉलैंड, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, चीन, फ्रांस, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इन देशों के खिलाड़ियों को लीग में हिस्सा लेने का निमंत्रण भेजा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications